ऐश्वर्या से ज्यादा अभिषेक पर जान छिड़कते हैं अमिताभ। खुलेआम करते हैं बेटे की तारीफ। तो बहू की बारी में साथ लेते हैं चुप्पी। बेटे बहू के बीच बॉलीवुड के शहंशाह करते हैं भेदभाव। बिग बी ने किया चौंका देने वाला खुलासा। क्या है इसके पीछे की वजह? ऐश्वर्या के ससुर ने बताई वजह। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन यूं तो अक्सर ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर कभी भी राजनीतिक मुद्दों और देश में चल रही प्रॉब्लम्स को लेकर अपने रिएक्शन देने से पीछे नहीं हटते। वो हर दिन एक्स पर अपने विचार शेयर करते रहतेहैं। इतना ही नहीं वह अपने परिवार से जुड़ी बातें भी सोशल मीडिया के सहारे ही अपने फैंस तक पहुंचाते हैं। लेकिन अब वो अपने ट्वीट्स के चलते एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं और इसके पीछे का कारण उनके विवादित बयान नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर अपने बेटे अभिषेक की जमकर तारीफ करना है।
जी हां, अक्सर देखा गया है कि सोशल मीडिया पर वह बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ करते नजर आते हैं। खासतौर पर उनकी फिल्म रिलीज़ के दौरान। लेकिन हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे यह सवाल किया कि वह अपनी पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटीश्वेता नंदा की पब्लिकली तौर पर कभी तारीफ क्यों नहीं करती? वहीं अब बिग बी इन सवालों का जवाब देने से भी पीछे नहीं हटे और इन सवाल पूछने वाले लोगों की जमकर क्लास भी लगाई है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर फिलहाल हलचल मच गई है।
शहंशाह ने अपने एक ही बयान से लोगों की बोलती बंद कर दी है। अब क्या है यह पूरा मामला? आइए आपको बताते हैं। बता दें कि सोमवार को बिग बी ने अपने बंगले जलसा के बाहर उनसे मिलने आए फैंस को अभिवादन करते हुए अपनी दो तस्वीरें Instagram पर शेयर की। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा हां मैंअभिषेक की तारीफ करता हूं तो इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया तो आपको भी अपनी बेटी बहू और पत्नी की भी ऐसी ही तारीफ करनी चाहिए अमिताभ बच्चन इस बात का जवाब देने से नहीं चूके और बिग बी के इस स्टेटमेंट के बाद अब चारों तरफ सिर्फ उन्हीं की चर्चा हो रही है।
अमिताभ ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, हां मैं दिल से उनकी तारीफ करता हूं, लेकिन सार्वजनिक रूप से नहीं। यह महिलाओं के प्रति सम्मान है। अब अमिताभ का यह रिएक्शन फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपने-अपने रिएक्शन देने से भी नहीं चूक रहे हैं।
बिग बी काट्रोलिंग मूड देखकर फैंस भी दंग रह गए हैं। जी हां, ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने सभी की बोलती बंद करा दी है। बहरहाल यह तो सोशल मीडिया यूज़र्स के दावे हैं। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है। बच्चन परिवार अपने रिश्ते, प्यार और बॉन्डिंग को लेकर ही हमेशा जाना जाता है। ऐसा कुछ भी नहीं है कि बिग बी अपने बेटे अभिषेक बच्चन को ज्यादा अहमियत देते हैं बल्कि अमिताभ बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
