आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का प्रीमियर शानदार तरीके से मुंबई में हुआ। इस प्रीमियर की हाईलाइट थे तीनों खंस जो सालों से इंडस्ट्री को डोमिनेट कर रहे हैं। 35 साल से टॉप की पोजीशन पर कायम है। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान। लेकिन इनके अलावा दो और सुपरस्टार्स हैं जो इन्हीं के साथ करियर शुरू कर चुके थे और वह भी आज टॉप फिल्में देते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करती है।
यह एक्टर्स हैं अजय देवगन और अक्षय कुमार। अजय देवगन और अक्षय कुमार का नाम तीनों खान के साथ नहीं लिया जाता है। इस बात का दुख आमिर खान ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जताया था और उन्होंने कहा था कि आप सिर्फ खान की ही बात क्यों करते हैं? मुझे बुरा लगता है क्योंकि अक्षय कुमार और अजय देवगन ने भी उतनी ही मेहनत की है। उन्होंने भी हमारे साथ ही अपने करियर की शुरुआत की है और शानदार फिल्में दी है।
लेकिन उसके बावजूद सारा क्रेडिट लोग जो है उठाकर तीनों खान को दे देते हैं। आमिर खान ने यह बात इंटरव्यू में कही थी। इंटरव्यू काफी लोग देखते हैं और सुनते हैं और समझते भी हैं। लेकिन जब खुद आमिर खान की फिल्म का प्रीमियर हुआ सितारे जमीन पर का तो वहां पर भी आमिर खान ने शाहरुख और सलमान खान को ही बुलाया। वहां पर ना अक्षय कुमार इनवाइटेड थे और ना ही अजय देवगन इनवाइटेड थे जो कि बहुत ही ज्यादा शॉकिंग था।
फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की भी अगर बात करें तो उस दौर से सिर्फ जूही चावला इनवाइटेड थी। उसके अलावा किसी दूसरी एक्ट्रेस को इनवाइट भी नहीं किया गया। आमिर खान, रानी मुखर्जी, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोयराला जैसी हीरोइंस के साथ भी काम कर चुके हैं।
लेकिन उसके बावजूद उन्होंने इन हीरोइंस को अपनी फिल्म के प्रीमियर में नहीं बुलाया जो कि बहुत ही शॉकिंग था। इसके अलावा आमिर खान की पर्सनल लाइफ की अगर बात करें तो लोग इस प्रीमियर शो को देखकर यह भी मजाक बना रहे हैं कि जब पिछली फिल्म आई थी आमिर खान के प्रोडक्शन की लापता लेडीज तब वो अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ हाथ में हाथ डाले उस फिल्म को प्रमोट कर रहे थे और अब जब आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर आई है तो वह अपनी न्यू गर्लफ्रेंड गौरी स्प्राट के साथ हाथ में हाथ डाले इस फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। यानी कि हर फिल्म के साथ उनकी लाइफ में नई बंदी आ जा रही.
