करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर की डेथ 12 जून को हो गई थी यूके में। आज दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा और 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस में उनकी प्रेयर मीट रखी गई है। संजय कपूर जहां करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड थे वहीं प्रिया सचदेव से उन्होंने तीसरी शादी की थी और उनकी तीसरी वाइफ ने उनकी एनिवर्सरी पर जो इमोशनल पोस्ट की थी वह अब वायरल है। जहां एक तरफ एक्स हस्बैंड की निधन पर करिश्मा कपूर चुप है।
वहीं प्रिया सचदेव की यह पोस्ट बताती है कि संजय कपूर और उनके बीच कितना गहरा प्यार था। प्रिया सचदेव ने इस पोस्ट में लिखा था मेरे प्यारे हैंडसम हस्बैंड हैप्पी एनिवर्सरी। मैं हमेशा से जानती थी कि तुम दौड़ सकते हो। लेकिन जब हम साथ होते हैं तो हम उड़ते हैं। तुम्हारे साथ जिंदगी खुशहाल है। पागलपन है। जीने का एक जज्बा है, एडवेंचरस है और मैडनेस है। मैं तुम्हें अनकंडीशनल प्यार करती हूं। तुम मुझे पूरा करते हो। थैंक यू हमेशा मेरा सपोर्ट करने के लिए और हमारे साथ रहने के लिए। कुछ इस तरह से प्रिया सचदेव ने यह पोस्ट की थी। संजय कपूर की 53 इयर्स की ऐज में निधन हो गया यह निधन दिल के दौरे की वजह से हुई।
बताया जाता है कि यूके में वह पोलो खेल रहे तभी एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई जिसने उनका पाइप ब्लॉक कर दिया और इसी वजह से उन्हें दौरा आया।
