‘लापता’ होना चाहते हैं अभिषेक बच्चन, बीवी ऐश्वर्या से तंग आकर गायब होने की कही बात? फैंस हैरान।

क्या जीवन से हार गए हैं अभिषेक बच्चन? क्यों गायब होना चाहते हैं आराध्या के पापा? क्या फिर से बिगड़ रहे हैं ऐश्वर्या संग रिश्ते? लेटेस्ट पोस्ट देख बेचैन हो उठे फैंस शुरू हुए कई-कई तरह के सवाल। इस वक्त इंटरनेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे तक सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन का एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। वायरल होने के साथ-साथ अभिषेक के लेटेस्ट पोस्ट को देख फैंस टेंशन में भी आ गए हैं और तरह-तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं।

दरअसल अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर लापता होने की बात कही हैजिससे सनसनी मच गई है और इंटरनेट यूज़र्स इस पोस्ट को बच्चन बेटे की पर्सनल लाइफ से कनेक्ट करते हुए कई-कई तरह के दावे भी करते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि पोस्ट में बिग बी के लाडले अभिषेक बच्चन ने कुछ वक्त के लिए लापता होने की बात कही है। साथ ही यह भी लिखा है कि अब वह अपने खुद के लिए वक्त चाहते हैं। अब देखते ही देखते आग की तरह वायरल ऐश्वर्या के पति के इस पोस्ट को देखने के बाद यूज़र्स सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर अभिषेक के इस पोस्ट का मतलब क्या है?

सबसे पहले जैसा कि आप स्क्रीन पर देख सकते हैं कि अभिषेक बच्चन ने 18 जून को अपने Instagram अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है मैं एक बार लापता होना चाहता हूं। भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था सब दे दिया अपनों के लिए। अब जरा सा वक्त अपने लिए चाहता हूं। इतना ही नहीं इस पोस्ट के साथ अभिषेक ने कैप्शन में लिखा। कभी-कभी खुद से मिलने के लिए सबसे मिसिंग होना पड़ता है। अब अभिषेक बच्चन के इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर चाहने वाले हैरान होने के साथ-साथ परेशान भी हो रहे हैं और तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं।

एक शख्स ने लिखा कुछ टाइम बीवी और बच्चों के साथ घूमो सर। अच्छा महसूस होगा। आगे एक और यूजर ने लिखा, हां इतने फ्लॉप के बाद मिसिंग होना बनता है। तो किसी एक और इंटरनेट यूजर ने यह भी लिखा आप तो पहले ही लापता हो बॉलीवुड से। तो देखा आपने इसके अलावा भी हजारों कमेंट अभिषेक के लिए हैं कि अचानक आराधा के पापा क्यों गायब होना चाहते हैं। साथ ही ढेरों कमेंट्स ऐसे भी हैं जहां यह दावे किए जा रहे हैं कि अभिषेक की शादीशुदा जिंदगी सही नहीं चल रही है। इसलिए ही बिग बी के लाडले परेशान हैं। लेकिन आपको बता दें कि ना ही अभिषेक की मैरिड लाइफ में कोई दिक्कत है।

और ना ही बिग बी के लाडले जिंदगी से हार गए हैं। बल्कि यह तो अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म कालीधर लापता की अनाउंसमेंट का एक तरीका था और इस सस्पेंस से खुद अभिषेक ने ही पर्दा हटाते हुए एक और पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर की पहली झलक दिखाते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा चर्चाओं पर अब फुल स्टॉप।

Leave a Comment