संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी करिश्मा। पूर्व पति को देंगी अंतिम विदाई। बच्चों समायरा और किियान के साथ करिश्मा पहुंची दिल्ली। पिता की मौत से टूटे दोनों बच्चे तो दुख की घड़ी में मां बनी है बच्चों का सहारा। 8 दिन की देरी से आज बिजनेसमैन संजय कपूर का अंतिम संस्कार होना है। 12 जून को हुए निधन के बाद से ही संजय का पार्थिव शरीर कानूनी औपचारिकताओं के चलते लंदन में अटका था।
अंतिम संस्कार के लिए संजय के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाने की प्रक्रिया चल रही थी। तो 18 जून को निधन के 7 दिन बाद संजय कपूर का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा। परिवार की तरफ से बुधवार को जानकारी दी गई कि संजय का अंतिम संस्कार 19 जून की शाम 5:00 बजे किया जाएगा। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सवाल पूछे जाने लगे कि क्या करिश्मा कपूर अपने पूर्व पति और दोनों बच्चों के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। क्या करिश्मा संजय को आखिरी विदाई देने आएंगी? इन सवालों का जवाब इन भावुक कर देने वाली तस्वीरों ने दे दिया है। संजय के अंतिम संस्कार के लिए करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली पहुंच गई हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। गुरुवार की सुबह 9:30 बजे के करीब करिश्मा बेटे किियान और बेटी समायरा के साथ एयरपोर्ट पहुंची। सफेद कपड़े पहने किियान, समा और करिश्मा शोक में डूबे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पिता की मौत ने समायरा और किियान को किस कदर तोड़ दिया है। करिश्मा भी बौखलाई सी नजर आ रही हैं। करिश्मा की हालत देख उनके फैंस भी इमोशनल हुए जा रहे हैं और उन्हें हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं। जाहिर तौर पर किियान और समायरा के साथ ही करिश्मा के00:01:58 लिए भी यह बेहद मुश्किल वक्त है। आखिर संजय उनके दो बच्चों के पिता थे।
दोनों ने जिंदगी का एक लंबा अरसा साथ में बिताया था। भले ही संजय और करिश्मा का तलाक कड़वे मोड़ पर हुआ था लेकिन अपने दोनों बच्चों के लिए ही इन्होंने आपसी कड़वाहट को भुलाकर अपने नए रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था। करिश्मा और संजय को तलाक के बाद भी कई बार बच्चों के साथ देखा जाता था। लेकिन 12 जून को जब करिश्मा को संजय के निधन की खबर मिली तब वो बुरी तरह से टूट गई थी।
संजय के निधन के बाद से ही करिश्मा कहीं स्पॉट नहीं हुई थी। उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया था और आज करिश्मा अपने बच्चों के साथ उनके पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर और उनके पति पटौदी के नवाब सैफ अली खान भी दिल्ली पहुंचे हैं। सैफ और करीना भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। यह सभी एक साथ दिल्ली के लिए मुंबई से रवाना हुए थे।
बता दें कि संजय अपने पीछे परिवार में मां रानी कपूर, पत्नी प्रिया कपूर और चार बच्चों समायरा, किियान, सफीरा और अजरियाज को छोड़ गए हैं। जहां समायरा और किियान करिश्मा और संजय के बच्चे हैं। वहीं सफीरा संजय की सौतेली और प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी हैं। तो अजरियाज़ संजय और प्रिया के बेटे हैं।
