कहां है संजय कपूर का पार्थिव शरीर ? 5 दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार ? परिवार ने क्यों साधी चुप्पी !

कहां है संजय कपूर का पार्थिव शरीर? निधन को बीते 5 दिन, लेकिन परिवार की तरफ से नहीं आया कोई अपडेट। दिल्ली में होना था करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड का अंतिम संस्कार। क्रियाक्रम को लेकर परिवार की तरफ से नहीं दिया गया कोई समाचार। संजय के निधन के बाद से ही परिवार ने साध ली है चुप्पी। तो पति की निधन के बाद से कहां गायब है संजय की तीसरी बीवी?

जी हां, यह वो तमाम सवाल हैं जो अब सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे हैं और अलग-अलग वेबसाइट्स खंगाल कर इन सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि देश के जाने-माने बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन 12 जून की सुबह लंदन में हो गया था।

उस वक्त संजय पोलो मैच खेल रहे थे और दिल का दौरा पड़ने के चलते बेवक़ मौत के मुंह में समा गए। संजय के निधन को भी अब 5 दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि बीते 5 दिन में ना तो संजय के अंतिम संस्कार को लेकर कोई अपडेट सामने आई है और ना ही यह खबरें सामने आई हैं कि संजय का पार्थिव शरीर आखिर है कहां? क्या संजय का पार्थिव शरीर अभी भी कानूनी कारवाही के चलते लंदन में ही फंसा है और भारत नहीं लाया जा सका है या कानूनी अड़चनें सामने आने के बाद लंदन में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया या फिर भारत लाकर बेहद खामोशी के साथ संजय का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

संजय को लेकर नेटिजंस के सवाल कई हैं लेकिन जवाब परिवार की तरफ से नहीं मिल रहे हैं। बता दें कि 12 जून को जब संजय का निधन हुआ तब उनके निधन के डेढ़ दिन बाद संजय के ससुर और पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी थी कि संजय के पार्थिव शरीर को भारत लाने की कोशिश की जा रही है।

उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। इसके साथ ही अशोक सचदेव ने यह भी जानकारी दी थी कि00:02:08 संजय कपूर के पास अमेरिकी नागरिकता थी। ऐसे में उनके शव को भारत लाने में कानूनी अड़चनें आ रही हैं। कागजी कारवाई पूरी होने के बाद ही संजय के पार्थिव शरीर को भारत लाना संभव होगा। हालांकि इसके बाद से ही संजय के फ्यूनरल और उनके लास्ट राइट्स को लेकर अभी तक कोई भी अपडेट परिवार की तरफ से नहीं दी गई है। संजय के निधन के बाद उनकी बीवी प्रिया सचदेव ने भी खुद को दुनिया से काट लिया है। वो अभी तक मीडिया के सामने नहीं आई है। किसी को नहीं पता कि प्रिया कहां है। प्रिया ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट कर दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि संजय कपूर अमेरिकी सिटीजन थे, लेकिन उनका परिवार दिल्ली में रहता है। संजय के परिवार में उनकी तीसरी बीवी प्रिया, बेटा रियाज, मां रानी कपूर और सौतेली बेटी सफीरा हैं। संजय के पिता डॉ. सुरेंद्र कपूर का निधन साल 2015 में जर्मनी में हो गया था। संजय की दोनों बहनें मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी दोनों बहनें विदेश में रहती हैं।

Leave a Comment