बिजनेसमैन संजय कपूर को लेकर बड़ा खुलासा। पता चल गई करिश्मा के एक्स हस्बैंड की आखिरी इच्छा जो रह गई हमेशा के लिए अधूरी। बिजनेसमैन के करीबी दोस्त ने खोल कर रख दिए सारे राज। तीसरी पत्नी और 7 साल की बेटी के लिए करने थे कुछ बड़े काम।
आखिरकार कौन है अरबों की संपत्ति का मालिक? घूम रहे सोशल मीडिया पर कई सवाल। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की याद चौथी है। 12 जून को इंग्लैंड में दिल की बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। इस खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बिजनेस की दुनिया को शॉक में डाल दिया था।
संजय ने महज 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने पीछे वह अपनी बूढ़ी मां, अपनी बीवी प्रिया सचदेव और चार बच्चों को रोता बिलख्ता छोड़ गए हैं। ऐसे में उनके करीबी उनकी निधन पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच अब संजय की खास दोस्त कल्याणी शाह ने उनके लिए एक भावुक नोट शेयर किया है। जिससे यह साफ हो रहा है कि संजय की असल ख्वाहिश क्या थी? उनकी आखिरी ख्वाहिश क्या थी? जो अब हमेशा के लिए अधूरी रह गई है। वो किसके लिए जीना चाहते थे? सब कुछ एक पोस्ट से साफ हो रहा है।
फैबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइफ्स फेम सेलिब्रिटी कल्याणी शाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने संजय कपूर के साथ कई तस्वीरें शेयर की। और इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा। कल्याणी ने लिखा कि संजय और मेरी दोस्ती सालों पुरानी है। उसे मेरा सोशल मीडिया पर बार-बार पोस्ट करना अच्छा नहीं लगता था। संजय ने जो भी किया उसके प्रति उसकी लगन और जुनून देखने लायक होता था। उसे जो भी काम करना था उसमें बेस्ट होना था। चाहे वह पोलो हो या अपने पिता के बिजनेस की बागडोर संभालना। कल्याणी ने जो आगे लिखा उसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और संजय की आखिरी ख्वाहिश को लेकर भी वह स्टेटमेंट काफी हद तक बहुत कुछ क्लियर कर रहा है। उन्होंने कहा कि उसकी शादी प्रिया से हुई जो एक बुद्धिमान महिला है।
वो उसकी हर राय मानता था। अपने हर भाषण के दूसरे वाक्य में वह प्रिया का नाम लिया करता था क्योंकि उसकी प्राथमिकता, उसकी पत्नी और बच्चे थे। उसने मुझे बताया था कि वह अज़ारियस के लिए सबसे योग्य पिता बनना चाहता है और उसे कम से कम 100 साल जीना था। जी हां, संजय कपूर की आखिरी इच्छा थी कि वो अपने बच्चों के लिए 100 साल जीना चाहते थे, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। 100 साल जीने की इच्छा रखने वाले संजय की मौत महज 53 साल की उम्र में हो गई। 12 जून को पोलो खेलते समय संजय कपूर को हार्ट अटैक आया। जिसके चलते वह मैदान में ही गिर पड़े और उनकी जान चली गई।
आपको बता दें संजय कपूर ने तीन शादियां की थी जिससे उनके तीन बच्चे हैं और एक स्टेप डॉटर भी हैं। तीसरी और आखिरी शादी उनकी प्रिया सचदेव से हुई। इस शादी से उनका एक बेटा है अज़ारियस। उनकी दूसरी शादी करिश्मा कपूर के साथ हुई थी जिससे उनके दो बच्चे हैं समायरा और किियान और संजय कपूर ने पहली शादी नंदिता मेहतानी से की थी।
