सुमित सब्रवाल ने घर से निकलने से पहले किया था बड़ा वादा |

242 जिंदगियों को लेकर उड़ान भरते विमान की कमान संभाल रहे थे कैप्टन सुमित सबरवाल लेकिन उन्हें क्या अंदाजा था वो अपनी जिंदगी की आखिरी उड़ान भर रहे हैं कैप्टन सुमित सबरवाल वो सिर्फ पायलट नहीं थे वह आसमान के धुरंधर थे इसका अंदाजा आप इस बात से लगाइए कि उन्हें 8300 घंटे की उड़ान का अनुभव था कहा जा रहा है कैप्टन ने हादसे से पहले मेडिक कॉल दिया था लेकिन संपर्क टूट गया और विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर ही का गोला बन गया अब अहमदाबाद विमान हादसे पर कई सवाल उठ रहे हैं वो इस दुनिया को अलविदा तो कह गए लेकिन उनके पीछे रह गए उनके शब्द उनका वो आखिरी वादा जो उन्होंने अपने बूढ़े पिता से किया था.

दरअसल अहमदाबाद में हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरा देश शोक में है विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई है अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच के लिए टीमें जुट गई हैं और जिस बीजेएमसी हॉस्टल पर यह प्लेन गिरा था अब उस छत पर ब्लैक बॉक्स मिल गया है यह वही ब्लैक बॉक्स है जिसकी चर्चाएं हो रही थी अब यह डिवाइस विमान हादसे के कारणों का पता लगाने में मदद करेगा जिसके बारे में कई थ्योरीज सामने आ रही हैं कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ कहां चूक हुई अब कैप्टन सब्रवाल जिन पर जिंदगियों की जिम्मेदारी थी वो अपने 90 वर्षीय पिता के साथ रहते थे अविवाहित थे कैप्टन ने कथित तौर पर अपने पिता से एक आखिरी वादा किया था वो अपनी नौकरी छोड़ देंगे और पूरा समय उनका ख्याल रखने में लगाएंगे टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार शिवसेना विधायक दिलीप पांडे जो सब्रवाल के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले कैप्टन सुमित ने नौकरी छोड़कर पिता का ख्याल रखने की बात कही थी.

वहीं कैप्टन सुमित के पड़ोसियों ने बताया कि सबरवाल परिवार का विमान उद्योग से गहरा नाता है कैप्टन सबरवाल के पिता नागरिक उड़न महानिदेशालय डीजीसीए से सेवानिवृत्त हैं जबकि उनके दो भतीजे भी पायलट हैं एक पड़ोसी ने बताया कि जब भी कैप्टन सबरवाल बाहर जाते थे तो वह अपने पिता का ध्यान रखने का कह कर जाते थे लेकिन अब उनके पिता पूरी तरह टूट चुके हैं कैप्टन सुमित सबरवाल के साथ सह पायलट और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर की भी हादसे में मौत हुई है क्लाइव कुंदर के पास 1100 घंटे की उड़ान का अनुभव था उनकी मां एयर इंडिया की पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट थी.

डीजीसीए ने बताया कि विमान के संपर्क टूटने से कुछ समय पहले पायलट कैप्टन सुमित सबरवाल ने एयर इंडिया ट्रैफिक कंट्रोल को मेडे का कॉल जारी किया था मेडिक कॉल एक संकट संकेत है जिसका उपयोग मुख्य रूप से आपात स्थिति को बताने के लिए किया जाता है अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने सबको झकझोर कर रख दिया है जो तस्वीरें आ रही हैं वह विचलित करने वाली हैं लेकिन यहां पर गौर करने वाली जो चीज है वो है कैप्टन के आखिरी शब्द जो उन्होंने अपने पिता से कहे थे.

Leave a Comment