अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। रूपाणी अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। विजय रूपाणी के निधन की तारीख यानी 12 जून या 126 से जुड़ा एक संयोग सामने आया है। आखिर क्या है यह संयोग? यह रिपोर्ट देखिए। हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय भाई रूणी भी इसी फ्लाइट में अपने परिवार को मिलने के लिए जा रहे थे। अभी इस हादसा का शिकार हुए हैं।
अहमदाबाद प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का देहांत। रूपाणी के लिए अनलकी साबित हुआ उनका सबसे लकी नंबर 1206। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI171 की उड़ान बेहद खौफनाक थी। टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही यह प्लेन हादसे का शिकार हो गया। हादसा होते ही विमान में आग लगी और काले धुएं का गुब्बार उठ गया। चंद सेकंड में ही सब कुछ खाक हो गया। क्या पता है? क्या हुआ है? किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस विमान में दो पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे। इसी मनहूस फ्लाइट से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूणी भी लंदन जा रहे थे। मगर प्लेन हादसे में उनका भी निधन हो गया।
विजय रूपाणी के निधन की तारीख यानी 12 जून या 126 से जुड़ा एक दुखद संयोग सामने आया है। विजय रूपाणी 126 नंबर को अपने लिए बेहद लकी मानते थे। मगर इस बार यह नंबर उनके लिए बेहद अनलकी साबित हुआ। 126 नंबर उनकी जिंदगी और मौत दोनों में साथ रहा। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में सवार 242 में से 241 लोग मारे गए। विजय रूपाणी भी मृतकों में शामिल थे।
उनके निधन की खबर ने हर किसी को दुखी कर दिया। साथ ही एक संयोग ने सबको चौंका दिया।00:02:38 विजय रूपाणी जिस 126 को शुभ मानते थे उसे ही नियति ने उनके लिए अशुभ बना दिया। रूपाणी का निधन 12 जून यानी 1206 को हुआ। रूपाणी विमान की सीट नंबर 12 पर बैठे थे। उनकी सभी पर्सनल गाड़ियों का नंबर 1206 था। विजय रूपाणी की पहली कार और वर्षों पुराने स्कूटर का नंबर 126 था। उनके मोबाइल नंबर के आखिरी डिजिट में भी 126 है। विजय भाई के तमाम पर्सनल वाहन है। उसमें 126 ये 126 उनके मोबाइल नंबर के लास्ट डिजिट में भी 126 आते थे।
अपनी लाइफ स्टाइल में उन्होंने पहला लाइफ में जो वाहन उन्होंने खरीदा था उसका भी नंबर 1206 था। उनके लाइफ स्टाइल में काफी व्यापारिक तरक्की के बाद वो बहुत ही सफलता मिली थी। उनका जन्म ममार में हुआ था। फिर वो अपने शहर राजकोट में वापस आ चुके थे। उसके बाद काउंसलर से लेकर सीएम तक का उनका जो सफर था वो बहुत ही बेहतरीन रहा। 126 का दुर्भाग्यपूर्ण सहयोग विजय रूपाणी के परिजनों और उनके समर्थकों के लिए बेहद गहरा सदमा बन गया। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। उनकी पत्नी अंजलि पहले से लंदन में थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद विजय रूपाणी की पत्नी गुजरात वापस लौट आई हैं।
अंजलि एयरपोर्ट से गांधीनगर के अपने आवास तक जिस गाड़ी में पहुंची उसका नंबर भी 126 ही है। विजय रूपाणी का एक वीडियो भी सामने आया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रूपाणी का एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करने के दौरान का है। रूपाणी के हाथ में एक छोटा बैग था। प्लेन के अंदर बैठे हुए रूपाणी की एक तस्वीर भी सामने आई। मगर जैसे ही विमान क्रैश हुआ सब कुछ खत्म हो गया। हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय भाई रूणी भी इसी फ्लाइट में अपने परिवार को मिलने के लिए जा रहे थे। वो भी इस हादसा का शिकार हुए हैं। लोगों ने उनकी भी आत्मा को शांति दे। भाजप परिवार में एक00:05:00 बहुत बड़ी खोट आई है। विजय रूपाणी पंजाब बीजेपी के प्रभारी थे। पंजाब बीजेपी के प्रमुख सुनील जाखड़ ने बताया कि विजय रूपाणी को पहले 5 जून को लंदन की यात्रा करनी थी। लेकिन लुधियाना में उपचुनाव की वजह से उन्होंने अपना दौरा 12 जून के लिए टाल दिया था जो उनका लकी नंबर भी था। लेकिन शायद किस्मत को यही मंजूर था।
विजय रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वो राजकोट वेस्ट के विधायक रहे। उन्होंने बीजेपी के लिए सौराष्ट्र में मजबूत आधार बनाया। संघ से गहरा नाता रखने वाले विजय रूपाणी इमरजेंसी के दौरान 11 महीने जेल में भी रहे। रूपाणी00:05:43 की पहचान शांत, संगठन निष्ठ और विवादों से दूर रहने वाले नेता के रूप में रही। टीम।
