वेल यह तो सब जानते हैं कि डर फिल्म में सनी देओल के साथ पहले आमिर खान काम करना चाहते थे और आमिर खान इस फिल्म का हिस्सा भी थे। लेकिन बाद में अचानक यश चोपड़ा और आमिर खान के बीच कुछ हुआ जिसके बाद आमिर खान ने यह फिल्म छोड़ दी। कहा जाता है कि दोनों के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेस थे और उसी के चलते आमिर खान ने यह फिल्म छोड़ी.
लेकिन अब आमिर खान ने एक शॉकिंग खुलासा किया है डर फिल्म को लेकर। आमिर खान ने कहा कि वह डर फिल्म करना चाहते थे। लेकिन उनकी एक शर्त यश चोपड़ा पूरी नहीं कर रहे थे। और जब आमिर खान ने यह डिमांड की तो यश चोपड़ा ने ना उन्हें मना किया ना कुछ। बस सीधा उन्हें उस फिल्म से निकाल दिया।
आमिर खान ने बताया कि उनका एक रूल है। जब वो ऐसी फिल्म करते हैं जिसमें दो हीरो है तो वो डायरेक्टर से रिक्वेस्ट करते हैं कि दोनों हीरो को सामने बिठाओ और नरेशन दो। ताकि दोनों हीरो को क्लियर हो जाए कि किसका क्या रोल है और किसको कितना स्क्रीन स्पेस मिला है।
कई बार डायरेक्टर्स क्या मैनपुलेट कर देते हैं। एक एक्टर को जाकर कहेंगे आप ही फिल्म के हीरो हैं और दूसरे को भी यही कहेंगे और जब फिल्म की शूटिंग हो रही होती है तब किसी एक एक्टर के साथ धोखा होता है। ऐसा कई बार फिल्म इंडस्ट्री में हुआ है। यही वजह है कि आमिर खान ने सिद्धांत बना लिया था कि दो हीरो वाली फिल्म करूंगा तो जॉइंट नरेशन ही लूंगा।
उन्होंने यश चोपड़ा से डर से पहले भी यही कहा था। आमिर खान ने चोपड़ा साहब से रिक्वेस्ट किया था और कहा था कि मुझे और सनी देओल को सामने बिठाकर आप फिल्म की कहानी सुना दो।
यश चोपड़ा यह बात सुनने को तैयार नहीं थे। उन्होंने आमिर खान की ये शर्त नहीं मानी जिसके बाद आमिर खान को इस फिल्म से निकाल दिया गया। आमिर खान ने क्लियरली कहा है कि उन्हें रिमूव किया गयाl डर फिल्म से। आमिर खान का कहना है कि जब वो अंदाज अपना-अपना कर रहे थे सलमान के साथ तब भी उन्होंने यही डिमांड रखी थी।
सलमान के साथ तीन बार मीटिंग्स फिक्स होने के बाद कैंसिल हुई। लेकिन फाइनली चौथी बार वह मिले जॉइंट नरेशन हुआ और उसके बाद ही उन्होंने यह फिल्म.
