राजा रघुवंशी केस में कंगनाने सोनम को बताया भोली मासूम।

इंदौर के राजा रघुवंशी केस ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। इस वक्त सभी न्यूज़ चैनल के हेडलाइंस में इसी केस की चर्चा हो रही है कि किस तरह से नई नवेली दुल्हन अपने पति को हनीमून पर ले जाती है मेघालय में और वहां पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर्स करके अपने पति का मर्डर करवा देती है। हर एक शख्स के दिमाग में यह केस चल रहा है। हर एक शख्स की नजर इस केस पर है।

हालांकि बॉलीवुड ने अलग ही तरह से चुप्पी बनाई हुई है इस केस पर। हो सकता है आने वाले टाइम पर बॉलीवुड वाले इस केस पर फिल्म बनाकर पैसे जरूर कमा ले लेकिन इस वक्त बॉलीवुड चुप है। अब इसी बीच कंगना रनौत ने इस पूरे केस पर रिएक्ट किया है और सोनम जिसे अब तक शातिर कहा जा रहा था उसे कंगना रनौत ने डंब बताया है। कंगना लिखती है कि यह कितना बेतुका है।

लड़की शादी के लिए अपने माता-पिता को मना नहीं कर सकती लेकिन अपने पति को कॉन्ट्रैक्ट सकती है। कंगना रनौत ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग नहीं सकती थी। वह पति के साथ तलाक भी नहीं ले सकती थी। यह अपराध जो है जघन्य है, क्रूर तो है ही, लेकिन उससे पहले यह बहुत ही बेतुका और बहुत ही बेवकूफी भरा कदम है। कंगना रनौत ने कहा कि बेवकूफ लोगों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

बुद्धिमान लोग अक्सर अपने फायदे के लिए लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन इन बेवकूफ लोगों को तो पता ही नहीं होता है कि यह किसे नुकसान पहुंचा रहे हैं और इनका यह कदम उठाने से क्या हो सकता है। कुछ इस तरह से कंगना रानौत ने इस पूरे केस पर अपनी टिप्पणी दी

Leave a Comment