गुरदास मान के घर पसरा मातम फेमस सिंगर पर टूटा दुखों का पहाड़ दिल के बेहद करीब छोटे भाई का निधन गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे गुरपंत सिंह मान टूट कर बिखर गया मान खानदान सिंगर को लगा बड़ा झटका फेमस पंजाबी सिंगर गुरदास मान के घर में मातम पसर गया है.
पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपने गानों से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर सिंगर गुरदास मान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है उनके दिल के बेहद करीब उनके छोटे भाई गुरपंत सिंह मान का निधन हो गया है वह अभी सिर्फ 68 साल के थे मान खानदान को उनके निधन से बड़ा झटका लगा है और गुरदास मान अपने छोटे भाई के निधन से एकदम टूट गए हैं वो यह सहन ही नहीं कर पा रहे हैं कि अब उनके छोटे भाई इस दुनिया में नहीं रहे.
बताया जा रहा है उन्होंने पंजाब के मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आज सुबह 10 जून को अपनी अंतिम सांसे ली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुपंत पिछले दो महीनों से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था तबीयत में सुधार के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन अचानक फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया सिंगर गुरदास मान के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन उनके भाई गुरपंत मान की उपलब्धियां भी आपका दिल जीत लेंगी जहां गुरदास मान ने सिंगर बनकर सातवां आसमान चुना तो वहीं उनके भाई गुरपंत मान ने भारत की उपजाऊ धरती को चुना वो पेशे से किसान थे और साथ ही साथ कमीशन एजेंट का भी काम करते थे आपको बता दें गुरपंत अपने पीछे उनकी पत्नी एक बेटा और अपनी लाडली बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए हैं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके दोनों बच्चे विदेश में बसे हुए हैं.
परिवार से जुड़े वकील गुरमीत मान ने बताया कि गुरपंत जी कुछ दिनों से सुधार की ओर बढ़ रहे थे लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उनका निधन हो गया गुरदास मान जो तीन भाई-बहनों में बीच के भाई हैं फिलहाल भाई के निधन से शोक में हैं और मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं वहीं अब आपको थोड़ा पंजाब के फेमस सिंगर गुरदास मान के बारे में भी आपको बता देते हैं.
यह कहना गलत नहीं होगा कि गुरदास मान ने पंजाबी म्यूजिक को एक नई पहचान दिलाई है वो इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिंगर में से एक माने जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं 1980 में आए उनके गाने दिल का मामला है ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था उन्हें अपना पंजाब बूट पॉलिशन और हीर जैसे एल्बम से इंटरनेशनल स्टेज पर भी अपनी अलग पहचान बनाई साथ ही वारिस शहीद मोहम्मद बूटा सिंह और देश होए परदेश जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर सभी को हैरान कर दिया था.
