हिना खान ने शादी के 6 दिन बाद बदला धर्म, इस्लाम छोड़ अपनाया सनतान धर्म?बॉलीवुड एक्टर का बड़ा खुलासा

क्या शादी के छ दिन बाद हिना खान ने बदला धर्म? क्या इस्लाम छोड़ हिना ने अपनाया सनातन धर्म? क्या मुसलमान से हिंदू बन गई है हिना? रॉकी की बीवी को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने किया शॉकिंग दावा। जी हां, नई नवेली शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही हिना खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दावा है कि हिना खान इस्लाम छोड़ सनातन धर्म अपना चुकी हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि बीमारी के इलाज के बीच ही हिना खान ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। बीते हफ्ते ही हिना खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी के बंधन में बंधी है। शादी की तस्वीरों और वीडियो से साफ जाहिर है कि अपने रिश्ते में हिना और रॉकी ने धर्म को मुद्दा नहीं बनने दिया है।

दोनों ने ना तो इस्लाम के अनुसार निकाह किया और ना ही हिंदू धर्म के मुताबिक वेद मंत्रों के साथ-साथ फेरे लिए बल्कि एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए हिना और रॉकी ने रजिस्टर्ड मैरिज की। जिससे साफ जाहिर है कि ना तो हिना और ना ही रॉकी ने अपना धर्म बदला है।

लेकिन लेकिन लेकिन हिना खान को लेकर अब किया गया है ऐसा दावा जिसने हर किसी को चौंका दिया है। दावा है कि शादी के 6 दिन बाद ही हिना ने हिंदू धर्म अपना लिया है। और यह दावा किसी और ने नहीं बल्कि कंट्रोवर्शियल खान उर्फ़ केआरके यानी के कमाल राशिद खान ने किया है। आए दिन अपने विवादित पोस्ट के जरिए बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधने वाले केआरके ने इस बार नई नवेली दुल्हन हिना खान को लेकर शॉकिंग दावा किया है। केआरके का कहना है कि हिना ने इस्लाम छोड़ सनातन धर्म अपना लिया है।

दरअसल 9 जून को केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हिना और उनके पति रॉकी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों माथे पर तिलक लगाए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए केआरके ने लिखा है कि हिना खान को सनातन धर्म अपनाने के लिए बधाई। केआरके का यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया जिसके बाद सोशल मीडिया यूज़र्स के रिएक्शन भी आने लगे। यूज़र्स उल्टा केआरके पर ही तंज कसने लगे।

तो कुछ ऐसे भी हैं जो केआरके के इस ट्वीट पर यकीन करते हुए हिना को खरी-खोटी सुना रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि जो तस्वीर शेयर करते हुए केआरके ने हिना को सनातन धर्म अपनाने की बधाई दी है और यह दावा किया है कि वह हिंदू धर्म अपना चुकी हैं। वो तस्वीर असल में कई साल पुरानी है और रक्षाबंधन के मौके की है। दरअसल तीन बहनों के इकलौते भाई रॉकी अपने परिवार में धूमधाम से रक्षाबंधन मनाते हैं।

शादी से पहले ही हिना हर साल इस जश्न में शामिल होती आई हैं। रॉकी की बहनें हिना को हमेशा से भाभी मानती हैं और यही वजह है कि रक्षाबंधन के मौके पर वो हिना को तिलक लगाकर राखी बांधती हैं और अब इसी तस्वीर को शेयर करते हुए केआरके ने यह शॉकिंग दावा कर दिया है जिस पर यकीन करना लोगों को मुश्किल हो रहा है।

Leave a Comment