ना रणबीर..ना आलिया किसे मिलेगी परिवार की विरासत?नीतू कपूर ने चुना 250 करोड़ के बंगले का वारिस!

ना रणबीर ना आलिया इस शख्स के नाम होगा 250 करोड़ का बंगला। क्या नीतू कपूर ने किया अपने वारिस का ऐलान? राह या रिदिमा। कपूर परिवार की किस बेटी को मिलेगी खानदानी विरासत? बनकर तैयार हो गया है रणबीर आलिया का ड्रीम होम। दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रणबीर ने रखा अपने नए घर का नाम। जी हां, जैसा कि सभी जानते हैं कि पिछले लंबे वक्त से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपना नया घर बनवाने में बिजी चल रहे हैं। अक्सर ही रणबीर, आलिया और नीतू कपूर को कंस्ट्रक्शन साइट पर स्पॉट किया जाता रहा है।

अपने ड्रीम होम को कपल बड़े ही खास अंदाज में डिजाइन करवा रहे हैं। तो वहीं अब बता दें कि लंबे वक्त के इंतजार के बाद अब रणबीर और आलिया का आलीशान महल जैसा घर बनकर तैयार है। जिसकी झलक आपके सामने लेकर आया है। इस 250 करोड़ के बंगले की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं खबरों के मुताबिक ऐसा भी माना जा रहा है कि जल्द ही कपूर अपने सपनों के आशियाने में शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि बता दें कि अब तक गृह प्रवेश की पूजा की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

हालांकि ऐसा भी माना जा रहा है कि जल्द ही आलीशान बंगले की रजिस्ट्री भी होने वाली है। लेकिन अब सवाल ये उठ रहे हैं कि आखिर कपूर परिवार के किस लकी मेंबर के नाम पर इस बंगले की रजिस्ट्री होने वाली है? कपूर परिवार की कौन सी बेटी की चमकेगी किस्मत? क्या नीतू कपूर ने फाइनली कर लिया है अपने वारिस का चुनाव? हालांकि नीतू कपूर के वारिस का नाम बताने से पहले आपको रणबीर आलिया के ड्रीम होम का छोटा सा वर्चुअल टूर करवाते हैं। नए घर की पहली झलक में आप देख सकते हैं कि यह चार मंजिला बिल्डिंग लगभग तैयार हो चुकी है।

घर का आउटडोर एरिया ग्रे और ब्लैक थीम बेस्ड है और टॉप एरिया पर गार्डनिंग की गई है। इसे देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कपल को गार्डनिंग का काफी ज्यादा शौक है। खबरों के मुताबिक इस घर में स्विमिंग पूल से लेकर मिनी थिएटर और मल्टीपल बैडरूम होने वाले हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि घर का एक फ्लोर सबकी पसंद के मुताबिक बनाया गया है। अब इस झलक को देखने के बाद फैंस रणबीर और आलिया के घर का इनसाइड नजारा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर अपनी बेटी राह के साथ भी इस घर का विजिट कर चुके हैं। पिछले दिनों जब आलिया कांस में बिजी थी तब रणबीर अकेले ही अपने नए घर का काम देखने पहुंचे थे। रणबीर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपना नया घर देखने पहुंचे थे और फिर कुछ ही देर में वापस लौट गए थे।

खबरों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि रणबीर आलिया का यह नया घर उनकी बेटी राह के नाम हो सकता है। इस घर की बात करें तो यह प्रॉपर्टी मूल रूप से रणबीर के दादा-दादी राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के नाम थी। जो कि 1980 में रणबीर के मम्मी पापा ऋषि कपूर और नीतू कपूर को विरासत में मिली थी।

ऐसे में रणबीर ने अपने नए आशियाने का नाम भी अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के नाम से ही रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हो सकता है कि रणबीर आलिया अपनी लाडली के साथ इस साल दिवाली अपने नए घर में ही मना सकते हैं। हालांकि इस बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं की गई है।

Leave a Comment