किस स्कूल में पढ़ते हैं मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी ? जानिए एक साल की कितनी है फीस।

देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी का परिवार हमेशा अपने-अपने अलग कारणों से अक्सर सुर्खियों में रहता है। मुकेश अंबानी के लाडले पोते पृथ्वी अंबानी के बारे में तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आपको पता है पृथ्वी अंबानी किस स्कूल में पढ़ते हैं?

मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी किसी आम स्कूल में नहीं बल्कि हाई प्रोफाइल और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड वाले स्कूल में पढ़ते हैं। पृथ्वी अंबानी जिस स्कूल में पढ़ते हैं उसका नाम नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल है। कुछ महीनों पहले मुकेश अंबानी के लाडले पोते पृथ्वी अंबानी को स्कूल के एनुअल फंक्शन में डांस करते हुए देखा होगा।

इस स्कूल को बैककोलोरिएट वर्ल्ड स्कूल का दर्जा मिला हुआ है। नेता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल में बच्चों की शुरुआती पढ़ाई इंटरनेशनल बैकलोरिएट के प्राइमरी इयर्स प्रोग्राम के तहत होती है। इसके बाद मिडिल इयर्स प्रोग्राम भी यहीं पढ़ाया जाता है।

स्कूल के दो बड़े कैंपस हैं। एक बांड्रा कोरला कॉम्प्लेक्स में और दूसरा जियो वर्ल्ड सेंटर में। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल की एक साल की फीस 14 लाख से लेकर 20 लाख के बीच में है। आपको बता दें कि यह स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का ही हिस्सा है।

Leave a Comment