शादी के बाद हिना खान की मायके से नहीं हुई विदाई। बीवी के लिए रॉकी ससुराल में बने घर जमाई। मिसेज जायसवाल बनने के बाद भी मायके में ही रह रही हैं हिना। तस्वीरों ने खोली पोल तो मचा सोशल मीडिया पर हल्ला।
जी हां, एक बार फिर ड्रॉलर्स के निशाने पर आ गई हैं हिना खान। और वजह है शादी के बाद भी हिना का अपने हिंदू ससुराल ना जाना और अपने मायके में ही रहना। और ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर मौजूद नेटिजंस का कहना है जिन्होंने हिना की ईद उल अहा यानी कि बकरी ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें देख उन पर तानों के वार कर दिए हैं। जैसा कि जग जाहिर है कि टीवी की शेर खान हिना खान अब हैप्पी मैरिड क्लब की प्राउड मेंबर बन गई हैं।

बीमारी से जंग के बीच हिना ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। इसी हफ्ते 4 जून को हिना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की है। इनसाइड तस्वीरों से लेकर वीडियो तक हिना की इंटिमेट वेडिंग का हर नजारा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। तमाम चाहने वालों ने नए नवेले जोड़े पर खूब प्यार भी बरसाया।
लेकिन अब नई नवेली दुल्हनिया हिना पर बरस रहे हैं तानों के तीर क्योंकि हिना के बकरी ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है कि रॉकी जायसवाल से शादी के बाद भी हिना मायके से विदा होकर अपने ससुराल नहीं गई हैं। वो अभी तक अपने मायके में ही रह रही हैं।
दरअसल ईद उल अहा के मुबारक मौके पर हिना ने अपने इंस्टा स्टोरी सेक्शन में कुछ तस्वीरें शेयर कर झलक दिखाई थी कि शादी के बाद वाली पहली बकरी ईद वो किस अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं। पहली तस्वीर में हिना पीच कलर का लखनवी शरारा सूट पहने सोफे पर बैठी हैं। हिना ने अपने हाथों में सलाद की दो प्लेट्स भी पकड़ी हुई हैं। जिसे शेयर करते हुए हिना ने लिखा है कि दुल्हन ऑन ड्यूटी है ईद के लंच की तैयारियां। तो अगली तस्वीर हिना ने अपनी डाइनिंग टेबल की शेयर की है जो कि ईद की दावत का लुफ उठाने से ठीक पहले की है। हैरानी की बात तो यह है कि यह दोनों ही तस्वीरें हिना के ससुराल की नहीं बल्कि मायके की हैं। इस सोफे और डाइनिंग टेबल की झलक उनकी पुरानी तस्वीरों में कई बार देखी जा चुकी है।

इन्हीं तस्वीरों को देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि शादी के बाद भी हिना मायके में ही रह रही है और वह अभी तक विदा होकर अपने ससुराल नहीं गई है। कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्होंने यह कहना शुरू कर दिया है कि हिना की खुशी की खातिर रॉकी जायसवाल ससुराल में घर जमाई बन गए हैं।
हालांकि ट्रोलिंग के बीच कुछ फैंस हिना को सपोर्ट भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें इस मामूली बात पर ट्रोल करना गलत है क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि हिना बकरी ईद सेलिब्रेट करने के लिए मायके आई हुई हो क्योंकि बकरी ईद हिना के मायके का त्यौहार है ना कि ससुराल का।
बहरहाल आपको बता दें कि हिना और रॉकी जायसवाल ने एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हुए ना तो इस्लामिक रीति-रिवाज से निकाह किया और ना ही हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज कर एक दूसरे को अपना हमसफर चुना। अपनी शादी में हिना मनीष मल्होत्रा की कलेक्शन की ओपल ग्रीन हैंडलूम सिल्क साड़ी पहन दुल्हन बनी थी। हिना का यह एलगेंट दुल्हनिया लुक लोगों को बेहद पसंद आया था।
