शादीशुदा राज ठाकरे संग जुड़ा था सोनाली बेंद्रे का नाम। 90 के दौर में इस सनसनीखेज अफेयर की वजह से सोनाली हुई थी खूब बदनाम। शादीशुदा होकर भी सोनाली के इश्क में दीवाने हो गए थे राज ठाकरे। तब दोनों के अफेयर की खबरों से गर्मा गए थे बॉलीवुड और राजनीतिक खबरों के गलियारे।
यह वो दावे हैं जो अक्सर सोनाली बेंद्रे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे को लेकर किए जाते हैं। इसी साल मार्च में जब एक इवेंट में राज ठाकरे और सोनाली बेंद्रे की राहें टकराई इसके बाद तो जैसे भूचाल ही आ गया था। सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट खबरों के गलियारों तक में 29 साल पहले का वो किस्सा चर्चा बटोरने लगा। जब सोनाली बेंद्रे का नाम शादीशुदा राजनेता राज ठाकरे के साथ जोड़ा जाता था। हालांकि अब बरसों बाद खुद सोनाली ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और राज ठाकरे के साथ अपने अफेयर की खबरों का सच दुनिया को बताया है। दरअसल हाल ही में सोनाली एक इंटरव्यू का हिस्सा बनी जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। इसी इंटरव्यू के दौरान सोनाली से मार्च के महीने में वायरल हुई उस क्लिप को लेकर भी सवाल किया गया। जब सोनाली और राज ठाकरे एक साथ नजर आए थे और दोनों के अफेयर की बरसों पुरानी खबरों ने फिर से जोर पकड़ लिया था। इंटरव्यू में सोनाली से राज को लेकर सवाल किया गया कि क्या वाकई राज ठाकरे को उन पर क्रश था? जिसका जवाब देते हुए सोनाली ने कहा कि क्या उन्हें था? मुझे इस बारे में संदेह है।
वायरल क्लिप के बारे में सफाई देते हुए सोनाली ने कहा कि उस वक्त वो अपनी बहन से बातें कर रही थी और तब राज वहीं मौजूद थे। खुद को लेकर उड़ी ऐसी अफवाहओं पर अफसोस जताते हुए सोनाली ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि जब लोग इस तरह से बातें करते हैं तो यह बहुत अच्छा नहीं लगता। मेरा मतलब है इसमें परिवार शामिल है और बाकी लोग भी इसमें शामिल है। इसके साथ ही सोनाली ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच रिश्ते दशकों पुराने हैं। राज के साथ अपने कनेक्शन के बारे में बात करते हुए सोनाली ने कहा कि मेरे जीजा और मेरी बहन मेरे जीजा जो क्रिकेटर हैं वो राज के चचेरे भाई के साथ क्रिकेट खेलते थे।
दूसरी बात मेरी बहन की सास रामनारायण रुया कॉलेज में इंग्लिश लिटरेचर डिपार्टमेंट की हेड थी। जहां से मैंने पढ़ाई की है। तो वे सभी एक दूसरे को जानते थे। मेरे लिए कनेक्शन यह था कि राज की पत्नी शर्मिला, उनकी मां और मेरी मौसी सबसे अच्छे दोस्त थे। उनकी मां ने दिनों तक हॉस्पिटल में मेरी देखरेख की थी। तो सचमुच यही कनेक्शन था। यानी राज ठाकरे संग अपने अफेयर की खबरों को सोनाली ने साफ-साफ खारिज कर दिया है।
बता दें कि 90 के दशक में सोनाली का नाम राज ठाकरे से जुड़ा था। तब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी कर दिया गया था कि राज सोनाली बेंद्रे संग शादी करने के लिए अपनी बीवी को भी तलाक देने के लिए तैयार हो गए थे। तब भतीजे और बहू की शादी बचाने के लिए बाला साहेब ठाकरे को बीच में आना पड़ा था। कहा जाता है कि बाला साहब ठाकरे के कहने पर ही राज ने सोनाली के साथ अपना रिश्ता खत्म किया था और वापस अपनी बीवी के पास लौट आए थे। हालांकि इन खबरों की कभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई।
