20 साल तक किसी और की बीवी संग रहा एक्टर,पत्नी ने दिया धोखा ,2 बच्चों के बाप की बिखरी दुनिया

20 साल तक किसी और की बीवी संग रहा एक्टर। सालों से निभा रहे रिश्ते में मिला धोखा। नाक के नीचे 20 सालों तक धोखा देती रही मशहूर एक्टर की धर्मपत्नी। दो बच्चों के बाप का बिखरा संसार। बीवी के सच से रहा सालों तक अनजान। तो यहां हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के एक्टर दीपक तिजोरी के बारे में। जी हां, आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार और तो और किंग खान, शाहरुख खान संग स्क्रीन शेयर कर चुके एक्टर ने प्रोफेशनल लाइफ में अपने छोटे और साइड रोल से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की।

लेकिन पर्सनल लाइफ में खूब तकलीफों और दर्द का सामना किया था। खुद दीपक तिजोरी ने इस बात का खुलासा किया था कि 20 सालों से जिस औरत को बीवी मानकर वह शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे, वह असल में उनकी बीवी कभी थी ही नहीं। बता दें कि कई सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके दीपक तिजोरी के पैरों तले जमीन खिसक गई थी जब उन्हें यह पता चला कि सालों से जिस औरत को वो अपनी बीवी मान रहे थे असल में वो उनकी पत्नी थी ही नहीं। तो क्या है शाहरुख आमिर के कोस्टार की लाइफ से जुड़ा यह शॉकिंग किस्सा? बताते चले कि ब्लॉकबस्टर फिल्मों में कभी किसी हीरो का भाई तो कभी किसी का दोस्त बनकर सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर दीपक तिजोरी ने फैशन डिजाइनर शिवानी से शादी की थी।

लेकिन शादी के बाद से ही दीपक और शिवानी की मैरिड लाइफ काफी डिस्टर्ब होने लगी थी। और फिर 1 दिन सालों बाद दीपक को शिवानी से जुड़ा एक ऐसा सच पता चला जिसके बारे में जानकर एक्टर के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। वायरल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2017 में ऐसी खबरें सामने आई कि शिवानी ने अपने एक्टर पति दीपक को घर से बाहर निकाल दिया था क्योंकि शिवानी का मानना था कि दीपक का दूसरी औरतों के साथ अफेयर चल रहा था। हालांकि दीपक ने भी शिवानी के खिलाफ कार्यवाही की और काउंसलर हायर किया और तभी एक्टर को पता चला कि शिवानी तो कानूनी रूप से उनकी पत्नी कभी थी ही नहीं।

जी हां, एक्टर को इसी वाक्य के बाद पता चला कि शिवानी ने अब तक अपने पहले पति को तलाक नहीं दिया था। ऐसे में दीपक जिसे 20 सालों से पत्नी मानकर उसके साथ घर बसा रहे थे, धर्मपत्नी का दर्जा दे रहे थे और एक ही घर में रह रहे थे। तब जाकर एक्टर को पता चला कि उसका अपने पहले पति से तलाक हुआ ही नहीं था और शिवानी ने बिना बताए ही दीपक से शादी कर ली थी। जिसके बाद यह मामला काफी बढ़ गया और काफी सुर्खियों में भी रहा था। वायरल खबरों में तो यह भी दावे किए जाते हैं कि शिवानी ने दीपक को घर में रहने के लिए सिर्फ एक छोटा सा कमरा दिया हुआ था और नौकरों को भी एक सख्त इंस्ट्रक्शन दिए थे कि उन्हें ना ही खाना दिया जाएगा और ना ही कोई मदद दी जाएगी। जिसकी वजह से दीपक काफी मेंटली टॉर्चर भी हुए थे और काफी ट्रोमा भी झेला था।

Leave a Comment