आमिर खान इन दिनों रेड स फिल्म फेस्टिवल अटेंड कर रहे हैं जहां एक मीडिया इवेंट के दौरान उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ फिल्म करने पर बात की है आमिर ने कहा कि उन तीनों सुपरस्टार्स ने एक एग्रीमेंट किया है जिसके मुताबिक वह तीनों एक साथ फिल्में जरूर करेंगे सऊदी अरब में हो रहे रेड स फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड और इंटरनेशनल स्टार्स पहुंचे हैं यहीं एक इवेंट में आमिर खान ने अब तक की अपनी फिल्मी जर्नी और आने वाली फिल्मों पर बात की है जब उनसे पूछा गया कि शाहरुख सलमान और आमिर एक फिल्म में कब साथ दिखेंगे.
तो उन्होंने कहा 6 महीने पहले मैं शाहरुख और सलमान मिले थे उस वक्त हमने इस बारे में बात की थी बल्कि मैं ही वह इंसान था जिसने इस विषय पर बात शुरू की मैंने शाहरुख और सलमान से कहा कि यह बहुत दुख की बात होगी अगर हमने कभी साथ में कोई फिल्म नहीं की आमिर ने बताया कि उनका यह आइडिया शाहरुख और सलमान को भी पसंद आया अपनी उस मुलाकात के बारे में आमिर ने आगे कहा मुझे लगता है शाहरुख और सलमान भी मेरे इस बात से सहमत थे वो कह रहे थे कि हमें साथ में फिल्म जरूर करनी चाहिए तो आशा है कि जल्दी ये फिल्म होगी मगर इस कॉमिनेशन को पर्दे पर लाने के लिए एक अच्छे स्क्रिप्ट की जरूरत होगी तो हमें उसी सही स्क्रिप्ट की तलाश में है.
हम भी उस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं जिसमें हम तीनों साथ दिखाई दे वैसे ये पहली बार नहीं है जब आमिर ने शाहरुख और सलमान के साथ काम करने पर बात की हो इससे पहले द ग्रेट इंडियन कपिल शो में भी आमिर खान बतौर गेस्ट पहुंचे थे यहां भी उन्होंने ऑडियंस के ही ऐसे सवाल पर जवाब देते हुए कहा था आपकी और मेरी सोच कितनी सेम सेम है मैं हाल ही में शाहरुख और सलमान से मिला था हम तीनों एक ही इंडस्ट्री में इतने सालों से हैं और यह ऑडियंस के लिए काफी गलत हो जाएगा कि करियर के इस दौरान अगर हम साथ में एक फिल्म ना करें.
तो एक फिल्म तो बनती है खैर इसी इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि उनकी सितारे जमीन की रिलीज पोस्टपोन हो गई है पहले उसे दिसंबर 2024 में रिलीज किया जाना था मगर अब यह अगले साल यानी 2025 के मिड में रिलीज की जाएगी फिलहाल आमिर व्यस्त है लापता लेडीज के प्रमोशन में जिसे इंडिया की तरफ से ऑस्कर में भेजा गया है फिल्म के रिलीज डेट पर जो भी अपडेट आएगी वह हम आप तक जरूर लाएंगे.
