कितने करोड़ के मालिक हैं विक्रांत मैसी? कमाई उड़ा देगी होश..

विक्रांत मैसी ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर लिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रिटायरमेंट का ऐलान किया है। इस खबर से उनके फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री में उनके दोस्त भी शॉक्ड हैं। विक्रांत ने फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। मिर्जापुर सीरीज और 12वीं फेल जैसी मूवीज देकर उन्होंने साबित किया कि वह एक्टिंग में किसी से कम नहीं हैं। वहीं कमाई के मामले में भी एक्टर करोड़ों के मालिक हैं। आइए आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं?

एक्टर हाल ही में अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। वहीं इससे पहले उनकी 12वीं फेल ने भी ऑडियंस के दिल पर छाप छोड़ दी थी। एक्टर फिल्मों 1.5 से 2 करोड़ तक की फीस वसूल करते हैं। वहीं फिल्मों के अलावा एक्टर ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। विक्रांत एक विज्ञापन के लिए 40 से 50 लाख रुपये तक की फीस वसूलते हैं।

विक्रांत आज 20-26 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। साथ ही एक्टर का मुंबई में समुद्र के सामने आलीशान अपार्टमेंट भी है। इसकी कीमत करोड़ों में हैं। वहीं विक्रांत कार के शौकीन भी हैं। उनके पास 60 लाख की वोल्वो एस 90, 8.4 लाख मारुति सुजुकी डिजायर और 12 लाख से ज्यादा रुपयों की कीमत वाली डुकाटी मॉन्स्टर जैसी लग्जरी कारें भी शामिल हैं।

विक्रांत मैसी ने बिना किसी गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आउटसाइडर होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। एक्टर ने टीवी सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं पिछले साल उनकी 12वीं फेल ने अलग कामयाबी हासिल की थी। रियल लाइफ बेस्ड इस मूवी ने विक्रांत की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी।

Leave a Comment