फिल्म देखने गया…फिर कभी नहीं लौटा, लापता हैं बॉलीवुड एक्टर, मां को आज भी बेटे का इंतजार।

फिल्म देखने गया और कभी नहीं लौटा यह एक्टर। लापता है बॉलीवुड एक्टर खोद जारी। ऑटो में बैठा फिर हो गया गायब। दरवाजे की तरफ टकटकी बांधे अभी भी देखती है मां। बेटे के इंतजार में रो-रो कर बुरा हाल। कई बड़ी फिल्मों और टीवी शोज़ में किया है काम। एक ऐसा बॉलीवुड एक्टर जो रात में फिल्म देखने गया और सुबह गायब हो गया। सुनने में किसी थ्रिलर फिल्म का सीन लग रहा है।

लेकिन यह कोई फिल्म नहीं है। एक सच्ची घटना है और आज तक उस एक्टर का नामोनिशान नहीं मिला। आज भी उनकी मां दरवाजे की ओर टकटकी बांधी देखती रहती हैं। उनका इंतजार करती हैं कि शायद आज मेरा बेटा आ जाए। शायद एक बार और मैं अपने बेटे को देख पाऊं। लेकिन ना तो वो दिन आया और ना उस बॉलीवुड एक्टर को आज तक पुलिस ढूंढ पाई।

उनका कोई सुराग नहीं मिला। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर विशाल ठक्कर की। आपको मुन्ना भाई एमबीबीएस का वो लड़का तो याद ही होगा जो गर्लफ्रेंड के जाने का दुख झेल नहीं पाता है और करने की कोशिश करता है। फिर मुन्ना भाई यानी कि संजय दत्त की जादू की झप्पी और मोटिवेशनल स्पीच से उसके अंदर दोबारा जीने की आस जगती है। इस फिल्म से पॉपुलर हुए विशाल ठक्कर गुमशुदा हैं।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। विशाल ठक्करl 9 साल से लापता हैं। एक रोज वो अपनी मां से ₹500 लेकर मूवी देखने गए। मां को भी कहा साथ चलने के लिए लेकिन उन्होंने मना कर दिया। फिर वो अपने दोस्तों और गर्लफ्रेंड के साथ मूवी देखने गए और फिर कभी घर नहीं लौटे। विशाल ठक्कर ने कई फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया है। फिल्म चांदनी बार, टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा, फिल्म पेंगो चार्ली शामिल। वो टीवी से लेकर फिल्मों तक में एक जाना पहचाना नाम थे।

विशाल ने अपने लिए फिल्मी दुनिया में एक अलग पहचान बना ली थी। अब आपको उनसे जुड़े उस हादसे के बारे में बताते हैं जिसने ठक्कर परिवार की जिंदगी बदल दी। बात 31 दिसंबर 2015 की है जब विशाल ठक्कर करीब 10:30 बजे अपनी मां से ₹500 लिए मूवी देखने के लिए निकल पड़ते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 जनवरी 2016 की रात को एक्टर ने अपने फैंस को नए साल की बधाई दी थी और करीब 1:00 बजे अपने पिता को मैसेज किया कि वो एक पार्टी में जा रहे हैं। सुबह घर आएंगे। माता-पिता ने राहत की सांस ली कि बेटा आ जाएगा।

लेकिन सुबह से रात दिन बीतते गए और पांच दिन तक जब बेटा घर नहीं लौटा तो पेरेंट्स ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। आपको बता दें लापता होने से महीने पहले ही विशाल ठक्कर पर उनकी गर्लफ्रेंड ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया था। जिसने उन्हें झंझोर कर रख दिया था। बाद में भले ही गर्लफ्रेंड ने अपना केस वापस ले लिया हो और दोनों साथ वापस आ गए थे। लेकिन उस केस के बाद विशाल की जिंदगी बदल गई थी। वह उदास और रहने लगे थे। वहीं उनके लापता होने को लेकर पुलिस का कहना था कि विशाल को आखिरी बार उनकी गर्लफ्रेंड ने 1 जनवरी को सुबह 11:45 पर घोड़बंदर रोड पर देखा था। जब वो शूटिंग के लिए अंधेरी जाने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठे।

उसके बाद से उनका फोन बंद हो गया। ना कोई फिरौती का फोन आया ना अस्पताल से। हैरानी की बात यह थी कि उनके बैंक अकाउंट में भी कोई एक्टिविटी नहीं दिखी। कुछ लोगों का अनुमान था कि उनकी कर दी गई है। कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने मानसिक तनाव के चलते जान ली होगी। हालांकि अब तक 9 साल बाद भी पता नहीं चल पाया कि विशाल ठक्कर कहां है।

Leave a Comment