स्मृति मधाना को लगी शगुन की हल्दी,पलाश मुछाल की बनेगी दुल्हन।

ना जर्सी का नीला रंग ना हाथों में बल्ला पलाश के रंग में रंगी स्मृति मंधाना सात जन्मों के लिए एक दूजे के होने वाले हैं कपल क्रिकेट पिच पर किया प्यार का इजहार घुटनों पर बैठ पहनाई रिंग एक महीने के अंदर मिली जिंदगी की दो-दो खुशियां जिस जगह जीता वर्ल्ड कप उसी जगह थामा हमसफर का हाथ फिल्मी अंदाज में किया इंगेजमेंट का ऐलान तो शुरू हुआ पलाश और स्मृति की शादी का जश्न। हल्दी की रस्म से सामने आया खूबसूरत नजारा। तो ढोल की ताल पर जमकर थिरकी होने वाली दुल्हनियां।

जी हां, सर्दियों के साथ-साथ देश भर में वेडिंग सीजन का भी आगाज हो चुका है और अब इसका असर क्रिकेट जगत में भी दिख रहा है। वुमस क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना अब जल्द ही इंदौर की बहू बनने को एकदम तैयार हैं।

तो देश के प्रति अपना फर्ज निभाने के बाद अब क्रिकेटर स्मृति दुल्हन बनकर सजने को तैयार हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि स्मृति और पलाश की शादी का जश्न भी शुरू हो गया है। जिसकी झलकियां अब उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कपल की प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस भी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इससे पहले कि दोनों साथ फेरे लेते उससे पहले पलाश ने अपनी होने वाली बीवी के लिए एक धमाकेदार सरप्राइज़ प्लान किया। यह सरप्राइज स्मृति के लिए उनकी जिंदगी का सबसे हसीन और यादगार पल बनकर रह गया है। जैसा कि सभी जानते हैं कि वीमस क्रिकेट टीम ने इसी महीने वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन किया था। तो ऐसे में क्रिकेटर के लिए यह डबल सेलिब्रेशन का मौका बन गया है।

खास बात तो यह है कि पलाश ने स्मृति से प्यार का इजहार क्रिकेट पिच पर किया है। दरअसल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पलाश ने स्मृति को घुटनों पर बैठकर एकदम रोमांटिक अंदाज में अंगूठी पहनाई। जहां लाल ड्रेस पहनकर आई हसीना के चेहरे की खुशी अलग ही दिखी। तो होने वाले दूल्हे राजा भी सूट बूट में दोस्तों संग डांस करके सगाई होने का जश्न मनाते दिखे। पलाश ने Instagram पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह स्मृति का हाथ पकड़ कर उन्हें स्टेडियम के अंदर लाते हैं। जहां स्मृति की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और जैसे ही वह पट्टी हटाती है तो पलाश घुटनों पर बैठकर उन्हें गुलाब देते हैं और फिर रिंग पहनाते हैं। यह सब देखकर स्मृति इमोशनल हो जाती है और उन्हें गले लगा लेती है। इसके बाद वह भी पलाश को रिंग पहनाती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

बॉलीवुड सेलिब से लेकर क्रिकेटर्स और फैंस भी होने वाले दूल्हा दुल्हन को जमकर बधाइयां दे रहे हैं और आने वाली जिंदगी के लिए गुड विशेस भी दे रहे हैं। इसके बाद स्मृति भी अपने इंगेजमेंट रिंग फ्लॉनट करने से पीछे नहीं हटी। जितने ही फिल्मी अंदाज में पलाश ने स्मृति को प्रपोज किया, उतने ही फिल्मी अंदाज में स्मृति ने सगाई का ऐलान किया है। क्रिकेटर ने मुन्ना भाई के गाने पर वीडियो बनाकर अपनी सगाई का ऐलान किया। इतना ही नहीं हल्दी सेरेमनी से पहले फोटो भी सामने आ गई है जिसमें वह बेहद सुंदर दिख रही हैं। हल्दी सेरेमनी से इनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें होने वाली दुल्हनियां ढोल की ताल पर थिलरती नजर आ रही हैं। स्मृति की सादगी भरे अंदाज की लोग बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं।

सामने आई तस्वीर में क्रिकेटर के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो और खुशी साफ-साफ झलक रही है। वहीं अब इस छोटी सी झलक को देखने के बाद फैंस इनकी शादी का इनसाइड नजारा देखने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के उम्र के फासले की बात करें तो पलाश का जन्म 22 मई 1995 को हुआ। जबकि स्मृति मंधाना 18 जुलाई 1996 को जन्मी हैं। इसके चलते स्मृति से पलाश 1 साल 3 महीने बड़े हैं। वहीं नेटवर्थ की बात करें तो 34 करोड़ की नेटवर्थ रखती हैं। जबकि 20 से 41 करोड़ की नेटवर्थ पलाश की बताई जा रही है जो कि उनके गानों और मूवी प्रोजेक्ट से आती है।

Leave a Comment