सौतन प्रिया सचदेव ने उछाला करिश्मा पर कीचड़ प्रिया ने अपने फायदे के लिए संजय और करिश्मा के तलाक का बनाया तमाशा भाभी प्रिया पर ननंद मंधीरा लगाए सनसनीखेज आरोप सगी और सौतेली औलाद का भी उठाया मुद्दा अब यह बात किसी से छिपी नहीं रही है कि करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और देश के जानेमाने बिजनेसमैन रहे संजय कपूर के निधन के बाद उनका परिवार दो टुकड़ों में बट गया है।
एक तरफ उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव हैं तो दूसरी तरफ है संजय की मां रानी कपूर बहनें और करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे किियान और समायरा। किियान और समायरा ने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव पर जालसाजी के आरोप लगाते हुए उन्हें कोर्ट में घसीट लिया है। किियान और समायरा ने प्रिया पर संजय की वसीयत से छेड़छाड़, जालसाजी और अपने हक पर डाका डालने के आरोप लगाए हैं। तो वहीं ऐसे ही आरोप संजय की मां रानी और बहन मंदिरा कपूर ने भी प्रिया पर लगाए हैं।
यह मुद्दा फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट में है। वहीं इस कानूनी जंग के बीच एक बार फिर करिश्मा को उनकी एक्स ननंद मंदीरा कपूर का सपोर्ट मिला है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मंदीरा ने संजय की तीसरी पत्नी प्रिया पर जमकर भड़ास निकाली है। मंदीरा का आरोप है कि प्रिया ने करिश्मा और संजय के तलाक का अपने फायदे के लिए जानबूझकर तमाशा बनाया है। अपने फायदे के लिए प्रिया ने करिश्मा की इज्जत को तार-तार कर दिया है। जबकि वह अपने पहले तलाक को सुर्खियों में नहीं लाना चाहती। इस बारे में बात करते हुए मंदिरा ने कहा कि क्यों तुम किसी के तलाक को पब्लिकली सबके सामने लाओगी?
क्या हम भी चटवाल के तलाक को कोर्ट में ले आए? उसकी जिंदगी की हर बात राज रहनी चाहिए और बाकी सबकी जिंदगी सबके सामने लानी है। चलो उसके तलाक के कागजात देखते हैं। उसने मेरे भाई की मौत के बाद उसका और करिश्मा का अपमान किया है और वह खुद को गरिमामय समझती है। मंदिरा ने करिश्मा के बच्चों समायरा और किियान को लेकर भी बात की। मंदिरा ने बताया कि पिता को खोकर दोनों बच्चे टूट गए हैं। मंदिरा ने कहा कि मेरी मां और मेरी बहन अक्सर उनसे मिलती रहती हैं। आपका दिल उनके लिए दुखी होता है। आप उन्हें देखते हैं और आपको एहसास होता है कि उनका दर्द मेरे भाई को खोने के दर्द से कहीं ज्यादा गहरा है। सच कहूं तो यह मेरी मां के दर्द से भी ज्यादा गहरा है। यह एक भयानक दर्द है। इतना ही नहीं मंदीरा का यह भी आरोप है कि प्रिया ने अपनी शादी से हुई बेटी सफीरा को संजय की वसीयत में से हक दिलवाया है। जबकि संजय की सगी बेटी समायरा का हक छीन लिया है। मंदिरा ने प्रिया पर भड़ास निकालते हुए आगे कहा कि वसीयत में सफीरा को बेटी कहा गया है। जबकि समायरा बेटी है। सफीरा नहीं सफीरा सौतेली बेटी है। उसके बायोलॉजिकल पिता अभी जिंदा हैं।
आप उस परिवार के साथ ऐसा कैसे कर रहे हैं? कोई भी इस बात से इंकार नहीं कर रहा कि मेरे भाई ने सफीरा का ख्याल रखा। लेकिन जब समा है तो उसके हक पर कब्जा मत करो। सफीरा को बेटी मत कहो। वो सौतेली बेटी हैं। उन्हें वंश लिखना बंद करो। वहीं प्रिया ने भी अदालत में एक ऐसा बयान दिया है जिसने सभी को चौंका दिया है। प्रिया ने करिश्मा की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उनके पति का सारी संपत्ति अपनी पत्नी के नाम करना बिल्कुल सही है। प्रिया की तरफ से दलील दी गई कि एक पति द्वारा अपनी सारी संपत्ति अपनी पत्नी को देना कोई शक की बात नहीं है। जैसा कि मेरे ससुर की वसीयत में है।
जहां सब कुछ उनकी पत्नी को दे दिया गया था। यह एक स्वस्थ परंपरा है जिसे शायद कायम रखा गया है। बता दें कि संजय की वसीयत और संपत्ति को लेकर अदालत में चल रही जंग में आए दिन शॉकिंग मोड़ आ रहे हैं। बीते दिनों ही करिश्मा की बड़ी बेटी समायरा की तरफ से अदालत में बताया गया कि उनकी 2 महीने की कॉलेज फीस पेंडिंग है। क्योंकि उनकी पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी पिता संजय कपूर की थी और अब प्रिया उनकी फीस के लिए फंड रिलीज नहीं कर रही हैं। जिसके बाद प्रिया के साथ-साथ करिश्मा को भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। ब्यूरो रिपोर्ट ई2
