कौन होगा संजय कपूर का वारिस ? 31,000 करोड़ का बिजनेस संभाल रहे थे करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड।

कौन होगा संजय कपूर का वारिस? अरबों की कंपनी संभाल रहे थे संजय कपूर। निधन के बाद खड़ा हुआ सबसे बड़ा सवाल। 31,000 करोड़ की कंपनी का कौन होगा नया मालिक? तीसरी बीवी प्रिया या दोनों बहनें मंदिरा और सुपर्णा। कौन बनेगा अरबों के साम्राज्य का हकदार? करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और जानेमाने बिजनेस टकून संजय कपूर अब हमारे बीच मौजूद नहीं हैं। 12 जून को संजय कपूर को इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ा था। उस वक्त संजय पोलो मैच खेल रहे थे और कथित तौर पर संजय ने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली जिसके चलते उनका दम घुटा और से उनकी जान चली गई।

महज 53 साल की उम्र में संजय को एक मधुमक्खी की वजह से जान गवानी पड़ी। संजय के अकस्मात निधन से हर किसी को धक्का लगा है। उनका परिवार टूट कर बिखर चुका है। संजय तो अचानक दुनिया से चले गए हैं। लेकिन अपने पीछे कई सवाल छोड़ गए हैं। जिनमें से सबसे बड़ा सवाल यह है कि कौन होगा संजय का वारिस? कौन संभालेगा संजय का अरबों की कीमत का साम्राज्य जिसके साथ उन्होंने बिजनेस वर्ल्ड में धाक जमाई हुई थी। अब यह तो सभी जानते हैं कि करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर देश के जाने-माने बिजनेसमैन थे। उन्होंने ऑटो पार्ट्स बनाने वाली अपनी कंपनी सन कॉमस्टार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया था।

संजय का बिजनेस ना सिर्फ भारत बल्कि अमेरिका, चाइना, बेल्जियम, मेक्सिको समेत दुनिया के कई अन्य देशों में फैला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 53 साल के संजय 102,200 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक थे। जबकि son कॉम स्टार का मार्केट कैप करीब ₹31,000 करोड़ का है। संजय son कॉम स्टार के चेयरमैन थे। जानकारी के मुताबिक साल 2003 में संजय ने अपने पिता डॉ. सुरेंद्र कपूर के साथ बिजनेस संभालना शुरू किया था। और साल 2015 में पिता के निधन के बाद से वह बिजनेस की सारे जिम्मेदारी उठा रहे थे। संजय ने अपने बिजनेस को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाया था।

लेकिन अब संजय अचानक इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि 31,000 करोड़ की नेटवर्थ का जो बिजनेस एंपायर संजय अपने पीछे छोड़ गए हैं, उसे अब कौन संभालेगा? कौन होगा सोना कॉमस्टार का अगला मालिक? संजय की तीसरी बीवी प्रिया या संजय की दोनों बहनें मंदिरा कपूर और सुपर्णा मवानी? हालांकि अभी तक इस बारे में सोना कॉमस्टार या फिर कपूर परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि संजय कपूर के जाने के बाद अब उनका बिजनेस उनकी दोनों बहनें ही यानी कि मंदीरा कपूर और सुपर्णा मवानी संभालेंगी।

बता दें कि संजय की बड़ी बहन मंदीरा कपूर भी ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी एसएमआईसी से जुड़ी हुई हैं। संजय की बहन बिजनेस सेक्टर की अच्छी परख रखती हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कयास लगा रहे हैं कि संजय के निधन के बाद उनके बिजनेस की बागडोर उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के हाथ में आ सकती है।

लेकिन इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि संजय कपूर अपने पीछे बेटी समायरा और दो बेटे किियान और अजरियाज को छोड़ गए हैं। हालांकि संजय के तीनों ही बच्चे छोटे हैं। जहां उनकी और करिश्मा कपूर की बेटी समायरा 20 साल की है। वहीं दोनों बेटे किियान और प्रिया सचदेव से हुआ बेटा अजरियाज़ महज 7 साल का है।

Leave a Comment