खाड़ी देशों में भारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से चिंता का कारण बना हुआ स्ट्रेट ऑफ़ फार्मूस एक बार फिर भारतीय जहाजों के लिए खुलता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में भारतीय क्रूड ऑयल से भरा एक टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच गया है।
जो इस संवेदनशील मार्ग से गुजरने वाला पहला भारतीय जहाज बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक यह टैंकर उस समय इस रास्ते से गुजरा जब मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ा हुआ है और कई देशों के जहाज इस मार्ग से गुजरने में सावधानी बरत रहे हैं। ऐसे माहौल में भारतीय जहाज का सुरक्षित मुंबई पहुंचना भारत के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। दरअसल इस घटनाक्रम से पहले ईरान ने भारत को भरोसा दिलाया था कि भारतीय जहाजों को हॉर्मोस जल डमरू मध्य से सुरक्षित गुजरने की इजाजत दी जाएगी। इसी आश्वासन के बाद भारतीय टैंकर ने इस मार्ग से होकर यात्रा की और बिना किसी रुकावट के मुंबई पोर्ट तक पहुंच गया।
हॉर्मूस जलडरू मध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है और खाड़ी क्षेत्र से निकलने वाली बड़ी मात्रा में कच्चे तेल की सप्लाई इसी रास्ते से दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचती है। ऐसे में युद्ध का असर वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों को प्रभावित कर रहा है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक करीब 24% की तेज बढ़ोतरी ने ऊर्जा बाजार और अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विशेषज्ञों का भी मानना है कि भारतीय टैंकर का इस रास्ते से सुरक्षित गुजरना ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से भारत के लिए सकारात्मक संकेत है। इससे यह उम्मीद भी जगी है कि आने वाले समय में भारतीय जवाहाजों की आवाजाही इस मार्ग में फिर से सामान्य हो सकती है। जिससे तेल के साथ-साथ गैसों से जुड़ी आपूर्ति भी बहाल होने की पूरी संभावना
