शादी के बंधन में बंधा 3000CR के बिरला एम्पायर का बेटा, पापा पर टिकी निगाहें।

हीरो का हार झालर वाला कोट बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में छाए यश बिरला नई नवेली बहू के सामने 3000 करोड़ के मालिक ने दिखाया हीरो वाला जलवा दूल्हा दुल्हन से ज्यादा पापा पर टिकी लोगों की निगाहें बिरला ग्रुप का नाम आपने सुना होगा.

जी हां वही ग्रुप जिसने देश को कई अरबपति बिजनेसमैन दिए हैं दुनिया भर में जिसका साम्राज्य फैला है इसी बिरला बिरला परिवार के चिराग वेदांत बिरला हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। यश बिरला और अवंती बिरला के बेटे वेदांत ने संजीव और सुप्रिया कुलकर्णी की बेटी तेजल कुलकर्णी के साथ 2 नवंबर को इंटिमेट वेडिंग की तो 3 नवंबर की रात मुंबई में वेदांत और तेजल का स्टार स्टेड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया गया। जिसमें राजनीति और फिल्म जगत से जुड़ी कई मशहूर हस्तियां पहुंची।

हां वो बात अलग है कि ना दूल्हा ना दुल्हनिया और ना ही फंक्शन में आए वीवीआईपी मेहमान। सारी की सारी लाइमलाइट बटोर ले गए शादी के मेजबान यानी कि दूल्हे राजा के पापा यशोवर्धन उर्फ यश बिरला। 3000 करोड़ का बिजनेस एंपायर संभाल रहे यशवर्धन बिरला आमतौर पर यश बिरला के नाम से मशहूर हैं। अपने बिजनेस स्किल्स के साथ-साथ यश बिरला अपने फैशन सेंस और लग्जरी लाइफस्टाइल के चलते भी अक्सर पेप्राजी के कैमरों के अटेंशन ग्रैब करते हैं और एक बार फिर यश बिरला ने ऐसा ही कुछ किया। बेटे बहू के वेडिंग रिसेप्शन में यश बिरला हीरो से लदकर कुछ इस अंदाज में पहुंचे कि जहां लोगों की निगाहें दूल्हा दुल्हन से हटनी नहीं चाहिए थी।

वहीं यश सारी की सारी लाइमलाइट ग्रैब कर ले गए और लोग आंखें मलतेमलते पूछने को मजबूर हो गए कि क्या यही दूल्हे के पापा हैं? बता दें कि यश बिरला ग्रुप के चेयरमैन यशोवर्धन बिरला 58 साल के हैं और जानकारी के मुताबिक 3000 करोड़ के एंपायर के मालिक हैं। मुंबई के मालाबार हिल्स में आलीशान बंगले में रहने वाले यश बिरला फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। और बेटे वेदांत बहू तेजल के वेडिंग रिसेप्शन में भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया। बेटे के वेडिंग रिसेप्शन के लिए यश बिरला ने ब्लैक सूट बूट चुना लेकिन ड्रामेटिक ट्विस्ट के साथ। क्रिस्टल, सितारों और स्टोन से जड़ा ब्लजर पहनकर यश अपनी बीवी अवंती के साथ रेड कारपेट पर आए।

तो कोर्ट के बेस पर सिल्वर फ्लोरल पैटर्न बना था। तो वहीं पतली-पतली झालर जैसी चेन भी कोट में लटकी हुई थी जो इसे और भी ज्यादा ड्रामेटिक टच दे रही थी। इस चमकदमक वाले कोट को 58 साल के बिजनेसमैन ने ब्लैक स्पेरोस की शर्ट और प्लेन पट के साथ थीम अप किया था। सिर्फ इतना ही नहीं शर्ट के बटन खोल यश बिरला ने गले में डायमंड एम्रल्ड नेकलेस भी पहना था जो उनके इस पूरे ब्लिंगी लुक में और भी ज्यादा चमक ऐड कर रहा था। तभी तो बीवी अवंती बिरला के लाखों के डिजाइनर लहंगे के साथ ही यश बिरला का यह चमचमाता आउटफिट कैमरों का सारा ध्यान खींच ले गया।

यहां तक कि नए-नवेले दूल्हा दुल्हन का अंदाज भी यश बिरला के सामने फीका पड़ गया। जानकारी के लिए बता दें कि रिश्ते में कुमार मंगलम बिरला के सेकंड कजिन लगने वाले यश बिरला ने महज 23 साल की उम्र में अपने माता-पिता और बहन को खो दिया था। जब तीनों का निधन एक प्लेन क्रैश में हो गया था। छोटी सी उम्र में पिता के बिजनेस का भार यश के कंधों पर आ गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यश बिरला ने अपने पिता के कारोबार को 3000 करोड़ की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

Leave a Comment