जब पाई पाई को तरस रहे प्रोड्यूसर से करवाया गया खर्चा और उसी खर्चे से हुई फिल्म सुपरहिट।

डॉन फिल्म का खाई के पान बनारस वाला गाना। यह गाना सुपरहिट गाना है। अमिताभ बच्चन के करियर के जितने भी हिट गाने की जब बात होती है तो इस गाने का जिक्र जरूर होता है और फिल्म इंडस्ट्री के भी सुपरहिट डांस नंबर्स की बात होती है तो इस गाने का नाम लिया जाता है।

यह गाना ऑलरेडी बहुत ही वैल्यूुएबल और बहुत ही अच्छा गाना है। लेकिन आज इस गाने से जुड़ा जो किस्सा मैं आपको बताने जा रही हूं। उसके बाद आप कहेंगे वाकई में इस गाने का कोई मोल नहीं यह एक इनवैलुएबल सॉन्ग है। [संगीत] डॉन फिल्म का खाईके पान बनारस वाला सॉन्ग शूट हुआ था तब जब डॉन फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी थी और फिल्म की रिलीज में कुछ ही दिन बचे थे। फिल्म लिखी थी सलीम जावेद ने। चंद्राोत ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर थे नरिमन ईरानी और खाई केके पान बनारस वाला यह गाना लिखा था अनजान ने।

जब डॉन फिल्म कंप्लीट हुई तो फिल्म की टीम ने फिल्म को देखा। फिल्म को देखने के बाद फिल्म के वन ऑफ द राइटर जावेद अख्तर ने प्रोड्यूसर नरिमन ईरानी को सजेशन दिया कि फिल्म का सेकंड हाफ बहुत ही ज्यादा सीरियस और बहुत ही ज्यादा ड्राई लग रहा है। इसमें कुछ एंटरटेनमेंट और ग्लैमर ऐड करना पड़ेगा। जावेद अख्तर ने कहा कि एक गाना सेकंड हाफ में ऐड करते हैं। एक गाना बनवाइए। अब नरिमन ईरानी जो प्रोड्यूसर थे फिल्म के उनकी हालत यह थी कि उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। वो उस वक्त बर्बाद हो चुके थे। उन्होंने जिंदगी जिंदगी नाम की फिल्म बनाई थी। यह फिल्म सुपर फ्लॉप हुई थी और ₹12 लाख का उनके ऊपर कर्जा था।

इंडस्ट्री में उनके साथ वाले लोगों ने कहा कि आप एक नई फिल्म बनाओ। अच्छे एक्टर्स को लो और यह फिल्म चल गई तो पिछला पैसा भी उतर जाएगा और आप और पैसा भी बना लोगे। नरिमा ने ईरानी ने इस तरह से डॉन फिल्म की प्लानिंग करी। एक्टर्स को जितनी भी टीम थी वह सभी फैमिली के तौर पर जुड़े थे और इन एक्टर्स को पेमेंट नहीं दी गई थी। पैसा सिर्फ उन चीजों के लिए इस्तेमाल हो रहा था जहां पर बिना पैसे के काम हो ही नहीं सकता है। वरना जो एक्टर्स थे वो उस टाइम डॉन फिल्म में बिना पैसों के ही काम कर रहे थे। और जब फिल्म को इस हालत में बनाया जा रहा है तो जावेद अख्तर का एक और गाने के डिमांड नरिमन ईरानी के लिए तो बहुत ही मुश्किल साबित हो गया।

लेकिन जावेद अख्तर इस बात पर अड़े रहे। प्रोड्यूसर नरिमन ने जावेद अख्तर को कन्विंस करने की कोशिश की कि गाने का बजट और बढ़ जाएगा। पैसे हैं नहीं। हम ऐसे ही फिल्म को रिलीज़ करते हैं। लेकिन जावेद अख्तर अड़े रहे। जावेद अख्तर की वजह से फिर अनजान साहब को बुलाया गया। उनसे यह गाना लिखवाया गया। यह गाना अनजान साहब ने लिखा। गाना पसंद किया गया और फिर फिल्म रिलीज होने वाली थी। इसीलिए इस गाने को यानी कि खाई के पान बनारस वाला सॉन्ग को जल्द से जल्द शूट करना था। तो अमिताभ बच्चन से बात की गई कि कब यह गाना शूट कर सकते हैं?

आपकी डेट्स कब है? अमिताभ बच्चन ने कहा मेरे पास सिर्फ एक दिन का टाइम है क्योंकि उसके बाद मैं एक महीने के लिए अब्रॉड जा रहा हूं मेरी दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए। अब अमिताभ बच्चन चले जाते तो गाना भी शूट नहीं होता और फिल्म की रिलीज़ तैयार थी। यही वजह है कि उस एक दिन में टीम ने डिसाइड किया कि खाई के पान बनारस वाले सॉन्ग को शूट करेंगे। अब क्योंकि सॉन्ग शूट करने में एक ही दिन था और सेट लगा नहीं था। यही वजह है कि टीम ने डिसाइड किया कि कुछ और जुगाड़ करेंगे। इसी दौरान प्रोडक्शन टीम को आईडिया आया कि गोरेगांव में बहुत सारे तबेले हैं और वहीं पर इस गाने को शूट कर देते हैं। फिर क्या था खाई के पान बनारस वाले की शूटिंग गोरेगांव के तबेले पर हुई।

अमिताभ बच्चन सेट पर पहुंचे बिना टाइम वेस्ट किए उन्होंने इस गाने की शूटिंग शुरू की। कुछ ही घंटों में इस गाने की शूट कंप्लीट हो गई और इस तरह से खाई के पान बनारस वाला गाना तैयार हुआ और डॉन फिल्म में इस गाने को डाला गया। डॉन फिल्म के अगर डायलॉग सुनकर ऑडियंस ने तालियां और सीटियां बजाई है तो खाई के पान बनारस वाले गाने पर हर एक ऑडियंस मेंबर नाचा है। डॉन फिल्म सुपरहिट हुई। खाई के पान बनारस वाला सॉन्ग यह एवरग्रीन सॉन्ग बन गया लेकिन इस फिल्म की सक्सेस इस गाने की सक्सेस नरिमन ईरानी जो इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे जो बर्बाद हो गए थे।

डॉन फिल्म को बनाते बनाते वो देख ही नहीं पाए। डॉन फिल्म के कंप्लीशन के दौरान ही नरिमन ईरानी एक दूसरी फिल्म पर काम कर रहे थे और उस दौरान वह सेट पर थे। उस दिन मुंबई में बहुत तेज बारिश हुई और एक बादल फट गया। जिस वजह से लाइट आकर नरिमन ईरानी के सिर पर ही गिर गई और उनकी डेथ हो गई। नरिमन ईरानी की जब डेथ हुई तब वह कर्जे में थे। परिवार को पता नहीं था कि यह घर कैसे चलेगा।

उनकी वाइफ नहीं जानती थी कि वह अपने बच्चों को कैसे पालेगी। लेकिन जब डॉन फिल्म सुपरहिट हुई तो फिल्म से ना सिर्फ नरिमा निरानी का सारा पैसा चुका दिया गया बल्कि जो प्रॉफिट बचा वो नरिमा निरानी की पत्नी को दिया गया। फिल्म के जो एक्टर्स थे यानी कि अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और प्रांत साहब इन सभी को इनके पैसे चुकाए गए।

हालांकि जीनत अमान ने अपने वन ऑफ द इंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने डॉन फिल्म के लिए एक भी नहीं लिया क्योंकि जो प्रोड्यूसर थे वह कर्ज में डूबे थे और बहुत मुश्किल से उन्होंने इस फिल्म को बनाया था। हाय के पान बनारस वाला सॉन्ग की यह कहानी बहुत ही जज्बातों से भरी है। यही वजह है कि यह गाना सिर्फ सुनने में अच्छा नहीं बल्कि इस गाने की बैक स्टोरी भी बहुत इमोशनल कर देने वाली.

Leave a Comment