फेमस यूबर यूk7 राइडर उर्फ अनुराग डोबाल पिछले काफी समय से पारिवारिक मतभेदों को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने माता-पिता पर मानसिक यानी कि टॉर्चर करने का गंभीर आरोप लगाया था। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोबाल ने खुद की जान लेने की कोशिश भी की थी।
वे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर Instagram पर लाइव स्ट्रीम करते हुए बेहद तेज रफ्तार में कार चला रहे थे। जिसकी वजह से उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया। अब जहां एक तरफ अनुराग आईसीयू से बाहर आ चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी रतिका ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया है।
जी हां, अनुराग डोबाल के फैंस के लिए यह सबसे बड़ी खुशखबरी है कि अनुराग अब से बाहर आ गए हैं और अनुराग डोबाल के मैनेजर रोहित ने Instagram पर यूबर की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टा स्टोरी पर लिखा अनुराग भाई आईसीयू से बाहर आ चुके हैं। हम 24 घंटे उनके पास हैं। आप सभी उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की दुआ करें। वहीं एक तरफ जहां अनुराग डोबाल को सुभार्थी अस्पताल से निकालकर किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है तो इसी बीच उनकी पत्नी रतिका ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया है।
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा फ्रॉम पास्ट फ्यू डेज व्हाट आई एनालाइज्ड नॉट एवरीथिंग वी सीन ऑन सोशल मीडिया इज ट्रू। सोशल मीडिया इज जस्ट अ प्लेस वेयर समवन पोस्ट अदर रिएक्ट्स एंड द टॉपिक स्टेज अलाइव फॉर अ डे ऑर टू। देन पीपल मूव ऑन। व्हाट ट्रूली मैटर इज हाउ यू लिव योर लाइफ बिय्ड सोशल मीडिया। द बिहेवियर यू कैरी, द वैल्यूज यू होल्ड एंड द वे यू ट्रीट पीपल एव्री सिंगल डे, कीप योर हार्ट प्योर, डू गुड डीड्स, लेट पीपल रिकॉग्नाइज योर थ्रू योर गुडनेस इन द एंड लेट कर्मा डू इट वर्क्स।
वहीं आपको बता दें कि 7 मार्च को हुई इस सड़क दुर्घटना से पहले अनुराग डोबाल काफी परेशान थे और लाइव में रोते-रोते कह रहे थे, मम्मी अगर मैं अगले जन्म में आता हूं तो मुझे सिर्फ प्यार देना। वहीं अपनी कार की स्पीड बढ़ाने से पहले अनुराग ने कहा चलिए फाइनल ड्राइव के लिए चलते हैं। अब वीडियो में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान फैंस से बातचीत करते हुए अनुराग ने यह भी कहा था कि हिम्मत थी
लेकिन अब लोग ही नहीं बचे हैं। लेकिन अब आपको बता दें कि अनुराग आईसीयू से बाहर आ गए हैं और यह उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।
