पाकिस्तानी हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोए। मैच खेलने से पहले किचन की और बर्तनों की सफाई की। यह कहना है पाकिस्तान के हॉकी कप्तान शकील अमाद भट्ट का। हॉकी के इतिहास में पाकिस्तान को सबसे सफल टीमों में गिना जाता है। अगर आप उनकी मेडल टेली देखेंगे तो समझ जाएंगे। लेकिन जो पाकिस्तानी टीम पिछली सदी में अपने डोमिनेंस के लिए जानी जाती थी, उस टीम की हालत अब यह है कि खिलाड़ियों को मैच से पहले बर्तन धोने पड़ रहे हैं। खिलाड़ी रहने की जगह जैसे बेसिक सुविधा के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।
पिछले काफी समय से ऐसा चल रहा है। लेकिन आखिरकार खिलाड़ियों का सब्र का बान टूट गया। ऑस्ट्रेलिया में प्रो लीग खेलकर लौटे कप्तान शकील अमाद भट्ट ने एयरपोर्ट पर ही अपने फेडरेशन को जमकर सुनाया। पाकिस्तानी हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। यहां उन्हें चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के बाद जब टीम लौटी तो कप्तान अमाद ने सारा दोष पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन पर डाल दिया। उन्होंने कहा हम फेडरेशन के मौजूदा मैनेजमेंट के साथ काम नहीं कर सकते। जब खिलाड़ियों को मैच खेलने से पहले रसोई साफ करनी पड़ती है या बर्तन धोने पड़ते हैं तो आप हमसे क्या परिणाम की उम्मीद करते हैं?
पाकिस्तान की टीम जब ऑस्ट्रेलिया पहुंची तभी से वह इस मिसमनेजमेंट का शिकार थी। खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए कैनबरा में एक चार स्टार होटल बुक कराने की बात की गई थी। उन्हें बताया गया था कि पाकिस्तान खेल बोर्ड और पीएचएफ ने कैनबरा में उनके रहने के लिए सारे भुगतान कर दिया है। टीम के सदस्यों को कैनबरा पहुंचने पर कई घंटे सड़क पर बिताने पड़े। पैसों की कमी के चलते पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने होटल की बुकिंग के लिए एडवांस पेमेंट नहीं की थी।
इसी कारण उनकी बुकिंग रद्द हो गई। इसके बाद टीम के लिए एक एयरबीnबी बुक कराया गया। इसकी भी हालत अच्छी नहीं थी। कप्तान ने बताया सबसे दुखद बात यह थी कि एयरबीएनबी पर बुक किया गया आवास भी केवल 10 दिनों के लिए ही था। जबकि हमें 13 दिनों तक रुकना था। 10 दिनों के बाद हमें एक सस्ते आवास में जाना पड़ा। इससे पहले अर्जेंटीना प्रो लीग के पहले चरण में खिलाड़ियों को दैनिक भत्ते नहीं मिले थे। जिससे विदेश में उन्हें पैसों की किल्लत हो गई। कैनबरा में टीम मैनेजर के बिना गई है क्योंकि नियमित मैनेजर और पूर्व ओलंपियन अंजुम सईद को पीएचएफ ने निकाल दिया है। क्यों निकाला है? उन्हें वापस लौटते हुए फ्लाइट में सिगरेट पीते हुए पाया गया था और हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों के साथ उनकी झड़प भी हुई थी। सूद ने बताया था कि कैनबरा में कुछ स्थानीय पाकिस्तानी लोगों से संपर्क किया गया जिन्होंने आकर के उनकी मदद की। बट ने खुलासा किया कि पीएचएफ ने खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी कि अगर वह मीडिया से बात करेंगे तो उनके खिलाफ डिस्पिरी एक्शन होगा। उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलिया में हमने जो कुछ झेला उसी के चलते मैं अपनी बात कह रहा हूं।
अगर हमें आगे बढ़ना है तो हमें विदेशी कोच की जरूरत है। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन हमें एक विदेशी कोच और अच्छे मैनेजमेंट की जरूरत है। पीसीबी के डायरेक्टर नूर सुबह ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। नूर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। शरीफ पीएचएफ के पैटर्न इन चीफ हैं।
आपको बता दें कि कप्तान अमाद यूटर्न ले चुके हैं और यह कह चुके हैं कि उन्होंने जो कुछ कहा वैसा नहीं हुआ। इस बात की उम्मीद पहले से लगाई जा रही थी। लेकिन एयरपोर्ट पे उनका दिया बयान ज्यादा वायरल हुआ है। साथ ही आपको यह भी बता देते हैं कि पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन भी बहुत ज्यादा खास नहीं है। प्रो लीग में वह अब तक अपने सभी आठ मैच हार चुका है।
