सौरव जोशी की हो गई शादी, सामने आई वीडियो।

देश के टॉप वॉगर्स में शामिल उत्तराखंड के सौरभ जोशी शादी करने जा रहे हैं। सोर्सेस के मुताबिक सौरभ और उनकी मंगेतर अवंतिका भट्ट जल्द ही सात फेले लेने वाले हैं। सिक्योरिटी रीज़ंस से शादी की लोकेशन, टाइमिंग और गेस्ट लिस्ट को पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है।

अब शादी के कुछ फंक्शनंस की तस्वीरें और वीडियोस सामने आ चुके हैं। जिसमें सौरभ जोशी के नए वाले घर को सजाया गया है। प्री वेडिंग फंक्शनंस की शुरुआत हो चुकी है। सभी लोग इस शादी में नाच गा रहे हैं। पिछले 1 साल से फैंस इंतजार कर रहे थे कि आखिर सौरभ किससे शादी करने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले जारी हुए फेस रिवील वीडियो में उन्होंने पहली बार अपनी होने वाली पत्नी का चेहरा दिखाया था।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और सिर्फ 48 घंटे में इसे सवा करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ शादी को भले ही गुप्त रखा गया हो लेकिन हद्वानी में ससुराल पक्ष के फंक्शन लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इन कार्यक्रमों में दोनों परिवार की मस्ती और केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। सोर्सेस के मुताबिक शादी कॉर्बेट नेशनल पार्क के आसपास किसी रिसोर्ट में हो रही है। लोकेशन को पब्लिक नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि शादी सुबह से दोपहर के बीच किसी समय भी रखी गई है। पिछले दिनों सौरभ और उनके होने वाले ससुर प्रकाश चंद्र भट्ट ने सुरक्षा को लेकर नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी से भी मुलाकात की थी। शादी में सिर्फ चुनिंदा रिश्तेदारों और बेहद नजदीकी दोस्तों को ही बुलाया गया है। शादी की लोकेशन भले ही पूरी तरह सीक्रेट हो लेकिन हद्वानी में ससुराल पक्ष के फंक्शन लगातार वायरल हो रहे हैं।

मंगलवार की रात हद्वानी के एक बैंकेट हॉल में हुए कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए गए। इसमें सौरभ की चाची और अवंतिका की मां एक साथ डांस करती नजर आएंगी। हालांकि कुछ सोर्सेस की मानें तो यह भी बात सामने आ रही है कि अवंतिका और सौरभ की शादी शुक्रवार को हो चुकी है। यानी आज से लगभग 2 दिन पहले सौरभ जोशी अपनी शादी को वॉग्स में डालेंगे। इसलिए वह अपनी शादी का लुक और शादी के फंक्शनंस को नहीं रिवील करना चाहते। सब कुछ दिखाई देने वाला है वॉग्स में। दरअसल अवंतिका भट्ट हद्वानी के नवाबी रोड की रहने वाली हैं। वह 26 साल की हैं। उनके दादा स्वर्गीय हरिदत्त भट्ट शहर के जानेमाने ज्योतिष थे और उनके पिता प्रकाश चंद्र भट्ट भी ज्योतिष गणना करते हैं। अवंतिका और सौरभ लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता समय के साथ गहरा हुआ और दोनों पिछले एक साल से वॉग्स में साथ नजर आ रहे थे।

लेकिन अवंतिका का चेहरा अभी तक मास्क के पीछे छिपा रहता था। जो अब जाकर सामने आ गया है। सौरभ जोशी का जन्म 8 सितंबर 1999 को कोसानी में हुआ था। बचपन आर्थिक तंगी में बीता और उनके पिता दिल्ली में पेंटिंग और मजदूरी का काम करते थे। कई बार परिवार को किराए का घर बदलना पड़ा। आज सौरभ देश के नंबर वन ब्लॉगिंग क्रिएटर हैं और उनके यू ट्यूब चैनल पर 3.75 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। उनके फैमिली वॉग्स और लाइफस्टाइल कंटेंट को करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। जिससे उनको करोड़ों की कमाई भी होती है।

Leave a Comment