टैलेंट की खान फिर भी बेरोजगार है कपूर परिवार का वारिस। रणबीर के भाई को नहीं मिल रहा काम। वादा करके मुकर रहे हैं फिल्म मेकर्स। बेरोजगारी पर आलिया भट्ट के देवर का छलका दर्द। आखिर कैसे हुई शशि कपूर के पोते की ऐसी हालत? सुपरस्टार दादा के पोते से बॉलीवुड ने क्यों मोड़ा मुंह? जी हां, कपूर खानदान एक ऐसा नाम जिसे बॉलीवुड की शान कहा जाता है।
पृथ्वीराज कपूर से लेकर राज कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर और अब रणबीर कपूर तक। इस परिवार ने हिंदी सिनेमा को दशकों तक सुपरस्टार्स दिए हैं। लेकिन आज उसी कपूर फैमिली से जुड़ी एक ऐसी कहानी सामने आ रही है जो चौंकाने वाली भी है और सोचने पर मजबूर करने वाली भी। हम बात कर रहे हैं शशि कपूर के पोते जहान कपूर की जो रिश्ते में रणबीर कपूर के छोटे भाई और आलिया भट्ट के देवर लगते हैं। जहान को आपने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ब्लैक वारेंट में देखा होगा।
इस सीरीज में जहान की एक्टिंग को खूब सराहा गया था। नाम इतना बड़ा पहचान उससे भी ज्यादा भारी। लेकिन इसके बावजूद जहान कपूर आज काम के लिए भटकते नजर आ रहे हैं। कपूर खानदान के लाडले बेटे होने और एक हिट सीरीज देने के बाद भी जहान को काम नहीं मिल रहा है। इस बेरोजगारी पर अब जहान का दर्द भी छलका है। एक इंटरव्यू में जहान ने खुलासा किया है कि ब्लैक वारंट के बाद भी वह काम की तलाश में है। इस बारे में बात करते हुए जहान ने कहा है कि कुछ मजेदार चीजें जिनका साकार होने की मैं उम्मीद करता हूं।
लेकिन काम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। सच्चाई यह है कि भले ही लोग आपके काम को पसंद कर रहे हो, वह बड़ी ताकतों के भरोसे होते हैं। कई लोगों के ब्लैक वारेन को इस साल की सर्वश्रेष्ठ सीरीज कहने के बावजूद काम करना मुश्किल रहा है। मैं बिजी रहना चाहता हूं। मैं उन लोगों के साथ काम करना चाहता हूं जिन पर मुझे भरोसा है।
लेकिन ब्लैक वार्न के बाद से मैंने अभी तक कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। जहान की इस बात से साफ है कि भले ही उनके नाम के साथ कपूर खानदान का नाम जुड़ा हो। वो शशि कपूर के पोते हों और रणबीर कपूर के छोटे भाई हों। बावजूद इसके फिल्म इंडस्ट्री में काम हासिल करना उनके लिए आसान नहीं है।
जहां रणबीर कपूर अपने दादा राज कपूर और पापा ऋषि कपूर की विरासत को फिल्म इंडस्ट्री में आगे ले जा रहे हैं। उसमें चार चांद जड़ रहे हैं। एक से बढ़कर एक मेगा प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। वहीं शशि कपूर के पोते जहान को बॉलीवुड में अपने दादा की विरासत को जिंदा रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। और खुद को साबित करने के बावजूद भी वह काम हासिल नहीं कर पा रहे हैं।
