पहनकर गुजराती घाघरा चोली, हाथों में चूड़ियां, माथे पर छोटी सी बिंदी, मम्मी पापा संग शादी में आई यूवी की बेटी। कैमरों को देख कभी हुई हैरान, कभी बिखेरी 440 व्ट की मुस्कान। रातोंरात वायरल किट बनी युवराज सिंह और हज़ल कीच की लाडली ओरा। तो बड़े भाई ओरियन की मासूमियत पर फैंस हुए फिदा।
जी हां, पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के जिगर के टुकड़े इस वक्त सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। एक्स क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी एक्ट्रेस वाइफ हज़ल की ईच दोनों ही किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन यह पहली बार हुआ है जब सेलिब्रिटी मम्मी पापा युवराज और हज़ल की बजाय सारी की सारी अटेंशन उनके नन्हे मासूम बच्चे चुरा ले गए हैं। जो इस बार लाइमलाइट में यूं छाए हैं कि फैंस उनकी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं। दरअसल बुधवार 11 मार्च को युवराज सिंह क्रिकेट होस्ट और अपने पुराने दोस्त गौरव कपूर की शादी में शामिल हुए। गौरव कृतिका को शादी की बधाई देने के लिए युवी बीबी हज़ल कीच और अपने दोनों बच्चों ओरिय्य और ओरा को साथ लेकर पहुंचे थे। जैसे ही यूवी बीवी और बच्चों के साथ गाड़ी से उतरे और मीडिया को पोज़ देने की तैयारी करने लगे तब कैमरों की सारी की सारी अटेंशन यूवी और हज़ल से हटकर मम्मी पापा संग आए उनके बच्चों पर शिफ्ट हो गई।
खासतौर से यूवी की नन्ही लाडली ओरा ने अपनी मासूमियत और क्यूट अंदाज से पूरी की पूरी महफिल ही अपने नाम कर ली। मिरर वर्क और रंग बिरंगे धागों की कढ़ाई से सजे पीले रंग के घाघरा चोली में ओरा बेहद खूबसूरत लग रही थी। बालों की दो पोनी बनाए। माथे पर बिंदी और हाथों में चूड़ियां पहनकर तैयार हुई ओरा पर से नजरें हटाना ही मुश्किल हो गया। वहीं एक साथ इतने सारे कैमरों को देख यूवी की नन्ही प्रिंसेस थोड़ी सी हैरान परेशान भी दिखी। मम्मी का हाथ पकड़े औररा पहले तो पेप्स को हैरानी से देखने लगी। फिर मम्मी की गोद में आते ही कैमरों को देख बड़ी सी स्माइल दी। यूवी की लाडली की मासूमियत पर सभी की नजरें ठहर गई। यही नहीं यूवी के बेटे ओरिय्य का स्टाइल भी बहन की तरह गजब का लगा। प्रिंटेड शर्ट, बेस वेस्ट कोट और शॉट्स पहने ओरियन क्लासी लुक में दिखे। कैमरों को देख ओरिय्य शर्माने लगे।
इसी बीच पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा भी यूवी के बच्चों संग मस्ती करते नजर आए। यूवी के बच्चों को देख फैंस उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। किसी का कहना है कि दोनों बच्चे अपनी मां पर गए हैं तो कोई और ओरा को अपने पापा युवराज सिंह की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि 4 साल तक डेटिंग करने के बाद युवराज सिंह और हज़ल कीच ने 30 नवंबर 2016 को पंजाबी और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के लगभग 5 साल बाद कपल के बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम इन्होंने ऑरन कीच सिंह रखा है। वहीं ओरिय्य के बाद 17 जुलाई 2023 को बेटी ओरा को इन्होंने वेलकम किया। युवराज अपने दोनों बच्चों पर जान छिड़कते हैं। शादी के बाद हज़ल ने फिल्मों में काम ना करने का फैसला लिया था। हज़ल अपनी छोटी सी फैमिली को संभालने में बिजी हैं।
