मशहूर यू ट्यूबर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा जितनी अपने काम के लिए चर्चा में नही होती उससे कही ज्यादा निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहती है। इस वक्त धनश्री अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंड फोल में नज़र आ रही है।
इस शो में भी उनके काम से ज्यादा निजी जीवन पर कई बाते सामने आई है। खासकर युजवेंद्र चहल और उनके रिश्ते को लेकर। दरअसल राइज एंड फोल के एक एपीसोड में खुद धनश्री ने दोनो के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया था।
धनश्री ने कहा था की शादी के दूसरे महीने में ही उन्होंने ex पति युजवेंद्र को किसी और लड़की से बात करते और उनको धोखा देते हुए पकड़ लिया था। हालांकि अब तक क्रिकेटर ने इस पर कोई बात नही की थी लेकिन अब एक इंटरव्यू में यूजी ने इस पर चुप्पी तोडी है।
युजवेंद्र ने कहा मैं एक खिलाड़ी हूं, कभी किसी को धोखा नहीं दे सकता। अगर कोई दो महीने में ही धोखेबाजी करता, तो इतना लंबा रिश्ता कैसे चलता? मेरे लिए यह अध्याय अब खत्म हो चुका है। मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका हूं और चाहता हूं कि बाकी लोग भी आगे बढ़ जाएं। हमारी शादी साढ़े चार साल तक चली। अगर दो महीने में ही धोखा हुआ होता, तो रिश्ता इतना लंबा क्यों टिकता?
साथ ही उन्होंने कहा की मैं भले ही आगे बढ़ गया हूं, लेकिन कुछ लोग अब भी अतीत में फंसे हुए हैं। आज भी उनका घर मेरे नाम से चलता है। खैर, उन्हें जो करना है करें मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह आखिरी बार है जब मैं अपनी जिंदगी के इस हिस्से पर बात कर रहा हूं।
कोई कुछ भी कहता है और सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा हो जाता है। सोशल मीडिया पर सौ बातें चलती हैं, लेकिन सच सिर्फ एक ही होता है और जो मायने रखते हैं, वे उसे जानते हैं। मेरे लिए यह अध्याय बंद हो चुका है। अब मैं सिर्फ अपने खेल और अपनी जिंदगी पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं सिंगल हूं और फिलहाल मिंगल होने का कोई इरादा नहीं है।
