2027 में अवेंजर्स सीक्रेट वॉर्स के बाद मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में बड़े बदलाव किए जाएंगे। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक एक्समैन में टोनी स्टार्क और स्टीव रजर्स के किरदारों की वापसी होने जा रही है। मार्वल स्टूडियो के हेड केवन फैगी ने बताया कि यह कैरेक्टर्स तो लौटेंगे मगर एक्टर्स नए होंगे। यह रोल्स रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस नहीं निभाएंगे। फिल्म के डायरेक्टर जेक शेरियर होंगे जिन्होंने थंडरब्ट्स डायरेक्ट की थी। जेम्स बोंड के आइकॉनिक कैरेक्टर के लिए एक्टर की तलाश जोर शोर से चल रही है।
वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक एहर डिकिंसन, जेकब एलडी और टॉम होलैंड इस रोल के सबसे मजबूत दावेदार हैं। डायरेक्टर डेनी विलन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। खबरें यह भी है कि बॉन्ड गर्ल के किरदार के लिए सिडनी स्पिनी को अप्रोच किया जा सकता है। अमेजॉन एमजीएम स्टूडियोज़ जल्द ही कास्ट के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगा। सयारा की सफलता पर मेडॉक फिल्म्स ने यशराज फिल्म्स को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मेडॉक फिल्म्स की तरफ से लिखा गया आदित्य चोपड़ा, मोहित सूरी, वफ और सयारा की पूरी कास्ट को शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बधाई। आपके जुनून, स्टोरी टेलिंग और सिनेैटिक जादू ने दर्शकों का सही सुर पकड़ा।
आपने हिंदी सिनेमा का स्तर और बढ़ा दिया। अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। तभी एक फैन उनका वीडियो बनाने लगा। बिना इजाजत वीडियो बनाने पर अक्षय भड़क गए। वो इतना गुस्सा हो गए कि उसके हाथ से फोन छीनने लगे। हालांकि कुछ पल बाद ही उन्होंने अपने इसी फैन के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। सोनम और राजा रघुवंशी वाला हनीमून मर्डर केस जो मेघालय में हुआ उस पर फिल्म बनने जा रही है और यह फिल्म कोई और नहीं आमिर खान बनाएंगे। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर इस केस को क्लोजली फॉलो कर रहे हैं। अपने सर्कल से इसकी डिटेल्स डिस्कस कर रहे हैं। वो ये फिल्म सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे या फिर उसमें एक्ट भी करेंगे यह खुलासा अभी नहीं हुआ है।
सयारा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने वीकेंड पर ही नहीं बल्कि सोमवार को भी तगड़ी कमाई की। सोमवार के लिए इसके 60,000 टिकट एडवांस में बिक गए थे और मंगलवार के लिए भी 45,000 टिकट बुक हो चुके हैं। सयारा को यहां तक पहुंचाने के लिए यशराज फिल्म्स ने वो किया जो शाहरुख खान की पठान या सलमान खान की सुल्तान के लिए भी नहीं किया था। वाईफ ने मंगलवार को सयारा के टिकट बाकी दिनों के मुकाबले सस्ते कर दिए। यह स्ट्रेटजी वाई आरएफ ने पहली बार अपनाई। किंग के सेट पर शाहरुख खान को चोट लगने की खबर ने उनके फैंस को बड़ा झटका दिया है।
यह भी कहा गया कि चोट इतनी गंभीर है कि ट्रीटमेंट के लिए वह अमेरिका गए हैं और शूटिंग भी टल गई है। मगर एक दिन बाद अपडेट आया कि यह महज अफवाह थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख रूटीन ट्रीटमेंट के लिए यूएस गए हैं। वह बिल्कुल ठीक हैं और जुलाई के अंत तक भारत लौट आएंगे। पिछले दिनों खबर आई कि विक्रांत मेसी डॉन 3 में विलेन नहीं बनेंगे। उसके बाद से ही इस रोल के लिए विजय देवकोंडा और आदित्य रॉय कपूर का नाम सुनने में आ रहा था। अब बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा का नाम चर्चाओं में है।
आईएएस की रिपोर्ट के मुताबिक डॉन 3 के विलेन बनने वाले एक्टर्स के दावेदारों में करणवीर सबसे आगे हैं। इसे फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे। ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के प्रीक्वल कांतारा चैप्टर वन की शूटिंग पूरी कर ली है। 250 दिनों का शूट पूरा होने पर 21 जुलाई को होंबाली फिल्म्स ने इसकी मेकिंग का वीडियो रिलीज़ किया। इसमें फिल्म के बिहाइंड द सीन्स की झलक है। बताया जा रहा है कि प्रीकूल में कर्नाटक की भूतकोला प्रथा को बारीकी से दिखाया जाएगा। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सयारा बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है।
ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श के मुताबिक सयारा ने महज 3 दिन में अपना पूरा बजट वसूल लिया। फिल्म ने ₹21 करोड़ से ओपनिंग की और पहले वीकेंड तक ₹83 करोड़ कमा लिए। जबकि फिल्म का बजट ₹60 करोड़ के आसपास था। न्यू कमर्स की फिल्मों के मामले में सयारा ने अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग ली है। इससे पहले धड़क ने पहले दिन ₹8 करोड़ 76 लाख कमाए थे। प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साहब के ओटीटी राइट्स खरीदने के लिए कई प्लेटफॉर्म्स कतार में है। लेटेस्ट अपडेट है कि Netflix ने मेकर्स को 100 करोड़ की डील ऑफर की है। वो भी सिर्फ हिंदी राइट्स के लिए। डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स यह डील कंसीडर कर रहे हैं। मगर अब तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मोहन लाल स्टारर दृश्यम 3 की डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने इसके हिंदी वर्जन के मेकर्स को फिल्म बनाने से रोक दिया है। मातृभूमि को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि हिंदी और मलयालम वर्जन की शूटिंग साथ शुरू होने वाली थी।
मगर अजय देवगन स्टारर हिंदी वर्जन के मेकर्स इसे जल्दी शुरू करना चाहते थे। वो इसे 2 अक्टूबर को रिलीज करना चाहते थे। मगर जीतू जोसेफ ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वो इसे लीगली हैंडल करेंगे। जीतू अक्टूबर में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। अब बारी आज की फिल्म रेकमेंडेशन की। आप प्रेमम देखिए। यह ऐसी रोमांटिक फिल्म है जिसमें एक पुरुष के प्रेम की स्टेजेस दिखाई गई हैं। स्कूल फिर कॉलेज और फिर 40 के बाद उसका प्यार कैसे गहराता है यह इस फिल्म में दिखाया गया है। 2015 में रिलीज हुई यह मलयालम फिल्म पर हिंदी में भी अवेलेबल है।
