रणबीर कपूर की रामायण में विवेक ओबेरॉय की एंट्री, यश के साथ शूट करेंगे धाकड़ एक्शन सीक्वेंस।

रणबीर कपूर स्टारर रामायण में विवेक ओबरॉय की भी एंट्री हो चुकी है। उन्हें फिल्म में एक जरूरी किरदार के लिए कास्ट किया गया है। वो किरदार जो रावण से भिड़ेगा यानी फिल्म में यश और विवेक ओबरॉय का एक जबरदस्त फाइट सीक्वेंस होगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस एक्शन सीक्वेंस के लिए विवेक और यश शूटिंग भी कर चुके हैं। रामायण की लंबी चौड़ी स्टार कास्ट में विवेक के हिस्से क्या आया है?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण में विवेक शर्पनखा के पति राक्षस विद्युत जीवा का किरदार निभाएंगे। जिसका रावण के साथ बड़ा युद्ध हुआ था। बताया जा रहा है कि फिल्म के इस सीक्वेंस के लिए विवेक और यश ने लगातार 19 घंटे तक शूट किया है। सूत्रों के मुताबिक यह शूट 25 मई को हुआ। टॉप क्लास वीएफएक्स के साथ फिल्माए गए इस सीन में विवेक दो कुल्हाड़ियों के साथ यश से । यह सीक्वेंस तगड़ा शूट हुआ बताया जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब विवेक ओबरॉय किसी नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।

इससे पहले वो कंपनी शूट एट लोखंडवाला, क्रिश 3, विवेकम और लुसिफर जैसी चर्चित फिल्मों में विलेन का किरदार कर चुके हैं। जिनमें उन्हें खूब पसंद किया गया। देखना यह है कि रामायण में उनके रोल को कैसे रिसीव किया जाता है। अब आपको बता देते हैं कि कौन थे विद्युत जीवा। वाल्मीकि रामायण के अनुसार विद्युत जीवा रावण की छोटी और इकलौती बहन शर्पनखा का पति था। शर्पनखा राक्षस कुल से थी और विद्युत जीवा दैत्य कुल से रावण इस संबंध से खुश नहीं थे। विद्युत जीवा कालकेय नाम के दैत्य का सेनापति था।

रावण ने जब पूरी दुनिया पर जीत पाने के लिए युद्ध शुरू किया तब एक जगह उसका सामना विद्युत जीवा से भी हुआ। इसमें रावण ने अपनी ही बहन के पति का वध कर जीत हासिल करी। इस घटना के बाद से ही शर्पनखा अपने भाई रावण को अपने दुर्भाग्य का कारण मानने लगी थी। ग्रंथों में यह उल्लेख भी मिलता है कि शूरपनखा ने रावण को श्राप दिया था कि एक दिन मेरे ही कारण तेरा सर्वनाश होगा। यही वो कारण था जिसके चलते शर्पनखा ने राम और लक्ष्मण से बैर लिया। फिर अपनी कटी नाक दिखाकर रावण को सीता हरण के लिए उकसाया। जिस कारण अंत में रावण का सर्वनाश भी हुआ था। ऐसी खबरें हैं कि रामायण फिल्में सुरपनखा का किरदार रकुल प्रीत निभाएंगी। बहरहाल ₹835 करोड़ के भारीभरकम बजट के साथ बन रहींक्षी फिल्म है रामायण। स्टार कास्ट तगड़ी है।

रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। साईं पल्लवी बनेंगी सीता। यश इस फिल्म में रावण के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही वह इस फिल्म के को प्रोड्यूसर भी हैं। सनी देओल फिल्म में भगवान हनुमान का पात्र कर रहे हैं। काजल अग्रवाल मंदोदरी बनी है और लक्ष्मण है रवि दुबे। कुणाल कपूर, शिवा चड्डा, अरुण गोवि, लारा दत्ता भी इसमें जरूरी भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म को दंगल और छिछोरे वाले नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। रामायण दो हिस्सों में रिलीज़ की जाएगी। पहला भाग 2026 की दिवाली और दूसरा 2027 की दिवाली पर रिलीज़ होगा।

Leave a Comment