सगाई के बंधन में बंधी टीवी एक्ट्रेस 111 के शुभ मुहूर्त में 33 की हसीना ने की नई शुरुआत। टीवी शो के डायरेक्टर के साथ हसीना ने की गुपचुप सगाई। पहली बार दिखाया होने वाले पति का चेहरा। मैनिफेस्टेशन से भरे रिश्ते पर फैंस लुटा रहे भर-भर कर प्यार। एंजल नंबर से बनी टीवी एक्ट्रेस की जोड़ी देख शुरू हुए तरह-तरहके सवाल। टीवी की दुनिया की पॉपुलर सीरियल।

रब से है दुआ में नजर आई एक्ट्रेस यशा रुगानी अपनी सिंगल लाइफ को अपडेट कर सगाई के बंधन में बंध गई हैं। सालों से टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचने वाली येशा टीवी सीरियल मुस्कान कभी-कभी इत्तेफाक जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर घर-घर पहचान बना चुकी हैं। बता दें कि आपको एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और टीवी सीरियल डायरेक्टर नरेंद्र सिंह से सगाई कर ली है और सीक्रेट सगाई की कई खूबसूरत तस्वीरें यशा ने नरेंद्र के साथ कोलैबोरेशन पोस्ट में सोशल मीडिया हैंडल Instagram पर भी शेयर की हैं और तस्वीरों से ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस की सगाई की तस्वीरों के कैप्शन ने भी खींचा है। जिसे देखने के बाद मैनिफेस्टेशन से भरे रिश्ते पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं और एक्ट्रेस को नई शुरुआत के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं।

वेल सबसे पहले आप जैसा कि पोस्ट में देख सकते हैं कि एक दूसरे के साथ कैंडिडेट और रोमांटिक पोज़ देते हुए यशा और नरेंद्र इन तस्वीरों में बेहद खुश और कंप्लीट नजर आ रहे हैं। कभी एक दूसरे की आंखों में प्यार से निहारते हुए तो कभी आंख बंद कर मोमेंट को एंजॉय करते हुए लव बर्ड्स एक दूसरे के प्यार में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। और नरेंद्र बड़े ही प्यार से यशा को किस भी करते हुए सगाई की तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। बेहद ही सादगी से एक दूसरे के साथ सगाई के बंधन में बंधे यशा और नरेंद्र की यह तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्यार लुटाते हुए सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स भी बधाइयां दे रहे हैं। इसी के साथ लव वर्ड्स ने अपनी सगाई की अंगूठी को भी दिखाते हुए कैमरे में पोज दिए। वेल इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन में लिखा 111:00 हमने हमेशा के लिए साथ रहने का फैसला किया। तो देखा अब अपने कैप्शन में लिखे इस एंजल नंबर 111 से यशा और नरेंद्र ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि न्यूमरोलॉजी और आध्यात्मिक शास्त्र में 11-11 को ना सिर्फ शुभ बल्कि मास्टर नंबर भी माना जाता है। यह एक ऐसा नंबर है जिस पर आप जो भी मैनिफेस्ट करते हैं, धीरे-धीरे यूनिवर्स आपको वह चीज देना शुरू कर देता है। और यशा और नरेंद्र के खास पोस्ट और कैप्शन को मैनिफेस्टेशन से बनी जोड़ी के दावे भी लोगों ने इस पोस्ट को देखने के बाद शुरू कर दिए हैं।
और 11-11 पर नए जीवन की शुरुआत करने के लिए कपल को खूब सारी बधाइयां भी देनी शुरू कर दी हैं। एक दूसरे के प्यार में खोए हुए बेहद सिंपल तरीके से इंगेजमेंट के बंधन में बंधे यशा और उनके होने वाले बेटर हाफ की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और टीवी सेलेब्स भी प्यार लुटा रहे हैं। धीरज धूपर, पलक सिंधवानी, अशनीर कौर, शरद मल्होत्रा, पूनम जांगरा, सपना ठाकुर के साथ-साथ कई टीवी सितारे कमेंट बॉक्स में बधाइयां दे रहे हैं और प्यार भरे मैसेजेस कर दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
