क्यों चुपके-चुपके हुआ धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार? परिवार ने मीडिया-फैंस से छुपाई खबर, क्या रही वजह?

धर्मेंद्र की मौत पर परिवार क्यों रहा मौन? क्यों चुपके-चुपके हुआ धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार? परिवार ने मीडिया से क्यों छुपाई हीमैन के निधन की खबर? क्यों भारतीय सिनेमा के सबसे खूबसूरत अभिनेता को खामोशी से दी गई अंतिम विदाई? यह वो सवाल है जो इस वक्त हर किसी की जुबान पर हैं। बॉलीवुड के ही मैन और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है।

24 नवंबर की सुबह बॉलीवुड के एक सुनहरे दौर का अंत हो गया। अपने 90वें जन्मदिन से चंद दिन पहले धर्मेंद्र दुनिया छोड़ गए हैं। जब परिवार और फैंस उनके 90वें जन्मदिन का जश्न मनाने की तैयारियों में डूबे थे। तभी धर्मेंद्र अपने चाहने वालों को सदमा दे गए। 24 नवंबर की सुबह धर्मेंद्र ने आखिरी सांसे ली। दिग्गज अभिनेता को पंचतत्व में विलीन भी कर दिया गया है।

बड़े बेटे सनी देओल ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। धर्मेंद्र तो इस दुनिया से रुखसत हो गए हैं लेकिन अपने पीछे कई सवाल फैंस को दे गए हैं। धर्मेंद्र का हर चाहने वाला यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर वो सितारा जो हजारों लाखों नहीं करोड़ों दिलों पर राज करता था। क्यों इतनी खामोशी से अपने फैंस के बीच से चला गया? क्यों परिवार ने धर्मेंद्र की मौत की खबर को दुनिया से छिपाया? क्यों धर्मेंद्र के लिए परिवार ने ऐसा फैसला लिया कि जिन फैंस ने धर्मेंद्र को बरसों तक अपने सिर आंखों पर बैठाया आखिरी सफर में उन्हें उन्हीं के चाहने वालों से दूर कर दिया गया। हैरानी की बात है कि धर्मेंद्र के निधन की खबर लोगों को तब लगी जब सुबह एंबुलेंस देओल परिवार के घर के बाहर पहुंची। अचानक ही धर्मेंद्र के बंगले के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई। पवनहंस श्मशान घाट के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

हर किसी को अनहोनी का आभास होने लगा और फिर अचानक एंबुलेंस में वो चेहरा दिखा जिसे देख धर्मेंद्र के फैंस का दिल टूट गया। मौत के आगोश में सोए धर्मेंद्र की फूलों से लदी अर्थी देख लोग सन रह गए। इसके बाद जिसे देखो वो यही सवाल कर रहा था कि क्यों? आखिर क्यों देओल परिवार ने बेहद खामोशी के साथ धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया? तो बताया जा रहा है कि देओल परिवार के इस फैसले के पीछे कई वजह रहीं। दरअसल 10 नवंबर को जब धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी तब पेपराजी और मीडिया का भारी जमघट ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गया था। वहीं धर्मेंद्र को लेकर मीडिया में जिस स्तर की रिपोर्टिंग की गई उससे देओल परिवार खासा नाराज था।

सनी देओल को तो बीते दिनों पेप्राजी पर भड़कते हुए भी देखा गया था। देओल परिवार की शिकायत के बाद उनके घर के बाहर से पेप्राज़ी और मीडिया को हटा दिया गया था। वहीं ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि धर्मेंद्र की ख्वाहिश के चलते भी ऐसा फैसला लिया गया। क्योंकि धर्मेंद्र चाहते थे कि उनकी मौत के बाद किसी तरह का तमाशा ना हो। वो खामोशी से इस दुनिया से जाना चाहते थे।

तो यह भी कहा जा रहा है कि सिक्योरिटी रीजन की वजह से देओल परिवार ने धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार को बेहद निजी रखने का फैसला लिया और सिर्फ करीबी लोगों को ही उनके निधन की दुखद खबर दी गई। गौरतलब है कि धर्मेंद्र का निधन 89 साल की उम्र में हुआ है। 8 दिसंबर को वो 90 साल के होने जा रहे थे। लेकिन अफसोस उससे पहले ही धर्मेंद्र दुनिया को अलविदा कह गए।

Leave a Comment