क्या दोस्त मलाइका अरोड़ा ने छोड़ा साथ? करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान का? मलाइका अरोड़ा के लिए यह बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि सैफ अली खान के जिस केस में मलाइका सैफ अली खान को सपोर्ट कर रही थी उस केस से मलाइका ने अपना नाम विड्रॉ करवा लिया है और कहा है कि मैं इस मामले को सपोर्ट ही नहीं कर रही हूं।
यह बात 2012 की है जब मलाइका अरोड़ा, उनकी बहन अमृता अरोड़ा, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और कुछ और दोस्त मुंबई के ताजमहल पैलेस में डिनर के लिए गए थे। वहीं पर एक एनआरआई फैमिली भी मौजूद थी। सैफ अली खान और उनका पूरा ग्रुप बहुत जोर से बात कर रहा था। तो ऐसे में फैमिली ने सैफ अली खान को धीरे आवाज में बात करने के लिए रिक्वेस्ट किया।
यह मामला बहस में बदला और बहस पर आ गई। सैफ अली खान ने सामने वाले बंदे को मुंह पर ऐसा पंच मारा कि उसकी नाक ही टूट गई। जिसके बाद एनआरआई बिजनेसमैन ने सैफ अली खान पर केस दर्ज किया। सैफ अली खान को पुलिस स्टेशन भी जाना पड़ा था और जेल में भी रहे थे। यह मामला तब से लेकर अब तक कोर्ट में चल रहा है और क्योंकि मलाइका उस दिन डिनर के वक्त वहां पर मौजूद थी। यह पूरा इंसिडेंट उनके सामने हुआ।
इसी वजह से वो इस केस की विटनेस भी थी। हाल ही में मलाइका अरोड़ा के खिलाफ मुंबई कोर्ट ने गैर जमानती वारंट इशू किया था। क्योंकि मलाइका इस मामले में विटनेस होने के बावजूद अपना स्टेटमेंट नहीं दे पाई और आज तक कोर्ट में प्रेजेंट होकर उन्होंने अपना स्टेटमेंट नहीं दिया है।
इसी वजह से कोर्ट को ऑर्डर निकालना पड़ा। लेकिन अब मलाइका के वकील ने कोर्ट में कह दिया है कि मलाइका इस केस को सपोर्ट नहीं कर रही है और वह बतौर विटनेस इस केस में नहीं रहना चाहती है।
उनका नाम इस केस से हटा दिया जाए। अब कोर्ट ने मलाइका अरोड़ा की तरफ से यह अर्ज़ एक्सेप्ट कर ली है। ऐसे में मलाइका अब सैफ अली खान के इस इंसिडेंट पर विटनेस ही नहीं रही। वो इस केस को सपोर्ट करेगी ही नहीं। जबकि वो वहां पर मौजूद थी। जबकि सैफ अली खान मलाइका की बेस्ट फ्रेंड करीना के पति है।
