3 बच्चों की ‘मां’ ने बनाया दीपिका पादुकोण का मजाक! 8 घंटे शिफ्ट मामले में बढ़ा विवाद।

दीपिका पाडुकोण पर फरा खान ने कसा तंज। 8 घंटे शिफ्ट विवाद की आग में डाला घी। कुक दिलीप के सवाल पर ली एक्ट्रेस की चुटकी। दीपिका की डिमांड का बनाया सरेआम मजाक। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। साउथ के फिल्म मेकर तो उन्हें अनप्रोफेशनल बोल ही रहे हैं। अब बॉलीवुड के फिल्म मेकर भी एक्ट्रेस को ताना मार रहे हैं। यह कोई और नहीं बल्कि फराह खान है।

वही फिल्म मेकर जिनकी फिल्म ओम शांति ओम के साथ दीपिका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जानकारी के लिए बता दें दीपिका इन दिनों अपनी 8 घंटे की शिफ्ट की मांग को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से रिप्लेस कर दिया गया था। अब तृप्ति डिमरी उस फिल्म में प्रभास के ऑपोजिट काम करेंगी। फिर खबर आई कि दीपिका को कल्कि 2 से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

मेकर्स ने एक ऑफिशियल पोस्ट कर कहा था कि फिल्म कल्कि 2 ज्यादा कमिटमेंट की हकदार है। जिसके चलते दीपिका के साथ बात नहीं बन पाई। एक्ट्रेस को ऑल द बेस्ट बोलकर चलता कर दिया गया। अब इन सारी कंट्रोवर्सी के बीच फराह खान ने दीपिका पादुकोण का सरेआम मजाक बना दिया। यह कहना गलत नहीं होगा कि फराह ने एक्ट्रेस के 8 घंटे शिफ्ट विवाद में अपनी राय क्लियर कर दी है। जैसा कि सभी जानते ही होंगे फराह खान इस वक्त अपने यूट्यूब वॉग को लेकर चर्चा में रहती हैं। जिनमें वह अपने कुक दिलीप के साथ अलग-अलग फिल्मी सितारों के घर जाती रहती हैं।

हाल ही में वह एक्टर रोहित सराफ के घर गई और इस दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण की शिफ्ट को लेकर चुटकी ले ली। रोहित के घर के शानदार दौरे के दौरान फरह ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग को लेकर इंडस्ट्री में चल रही बहस का मजाक उड़ा दिया। दरअसल उसी दौरान दिलीप ने फराह खान से पूछ लिया था कि दीपिका पादुकोण उनके शो में मेहमान बनकर कब आएंगी? इसके जवाब में फिल्म मेकर ने कहा, वो उस दिन शो में आएंगी, जिस दिन आप अपने गांव जाएंगी। और मजाक में उन्होंने आगे कहा दीपिका पाडुकोण अब सिर्फ 8 घंटे शूटिंग करती हैं। उनके पास शो में आने का समय नहीं है।

बस फिर क्या था? फराह खान का यह स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर भी बवाल मच गया है। कुछ लोग दीपिका का साइड लेकर फराह को हरी-खोटी सुना रहे हैं। तो कुछ फराह का साइड लेते हुए उनके मजाक पर दीपिका को खूब ट्रोल कर रहे हैं। वहीं आपको बता दें दीपिका इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म किंग में काम कर रही हैं।

जिसके फर्स्ट डे की झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है और कैप्शन में यह भी लिखा था कि जिनके साथ आप काम कर रहे हैं वो लोग बहुत मायने रखते हैं। उनके साथ तालमेल होना बहुत जरूरी है। दीपिका का यह स्टेटमेंट उनके कल्कि टू और स्पिरिट के एग्जिट से भी जोड़कर देखा गया। हालांकि एक्ट्रेस ने आज तक अपनी 8 घंटे शिफ्ट विवाद कंट्रोवर्सी में कभी खुलकर बातचीत नहीं की।

Leave a Comment