31 की उम्र में हुआ साउथ एक्ट्रेस का निधन। मोटापा बना एक्ट्रेस की निधन की वजह। फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना हो गया था बंद। करने की कर चुकी थी कोशिश। एक्ट्रेस के मैनेजर ने बताई थी झूठी निधन की वजह। सालों बाद सामने आई निधन की दर्दनाक कहानी। आज हम आपको साउथ फिल्मों की एक ऐसी एक्ट्रेस की दर्दनाक कहानी बताने वाले हैं जिसे मोटापे के कारण काम मिलना बंद हो गया था। उसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई जिसके चलते उनकी निधन हो गई थी।
जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं हिंदी फिल्म नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आरती अग्रवाल की। महज 31 साल की उम्र में आरती ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।
एक्ट्रेस का पागलपन और एक बेवकूफी ने उनकी जान ले ली। अब निधन के 10 साल बाद एक्ट्रेस की मौत की असली वजह सामने आ गई है। डॉक्टर्स ने से पहले ही एक्ट्रेस को इस बारे में आगाह कर दिया था कि यह उनके लिए जानलेवा हो सकती है। लेकिन अपने मोटापे से काम ना मिल पाने की इनसिक्योरिटी उनके सिर पर हावी हो गई थी और बिना कुछ सोचे समझे एक्ट्रेस ने ट्रिटमेंट करवा ली।
दरअसल आपको बता दें कि एक्ट्रेस के डेब्यू की भी काफी इंटरेस्टिंग स्टोरी है। आरती अग्रवाल जब पेंसिल्वेनिया में थी तो वहां सुनील शेठी ने स्टेज पर डांस करने के लिए उन्हें बुलाया और फिर आरती के पिता से कहा कि उनकी बेटी को एक्ट्रेस बनना चाहिए बॉलीवुड में। इसके बाद से ही आरती के सिर पर एक्टिंग का भूत सवार हो गया था। सिर्फ 16 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करने वाली आरती अग्रवाल ने साल 2001 में आई हिंदी फिल्म पागलपन से डेब्यू किया था। अपने करियर में आरती ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। इसमें वेंकटेश के अलावा प्रभास, रवि तेजा, महेश बाबू और नागार्जुन जैसे नाम शामिल हैं। बेहतरीन फिल्मों में काम करने के बावजूद कुछ ही वक्त में एक्ट्रेस का करियर डाउनफॉल की तरफ जाता रहा। यह सब तब शुरू हुआ जब मोटापे ने आरती को घेर लिया।
मोटापे की वजह से आरती को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। जिसके बाद आरती ने लाइपोसेक्शन सर्जरी करवाई थी। जिसमें उनके शरीर से अतिरिक्त फैट और चर्बी को हटाया गया था। बताया जाता है कि एक डॉक्टर ने आरती को ट्रिटमेंट ना करवाने की सलाह दी थी। पर एक्ट्रेस नहीं मानी। सर्जरी के बाद से ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लग गई थी।
धीरे-धीरे एक्ट्रेस की हालत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए न्यू जर्सी ले जाया गया। जहां उन्हें कुछ वक्त के लिए भर्ती करवाया गया था। वहां उनका एक और ऑपरेशन किया जाना था। पर इससे पहले ही 6 जून 2015 को उनकी मौत हो गई। आरती की निधन के बाद उनके मैनेजर ने बताया था कि एक्ट्रेस मोटापे के अलावा फेफड़ों से संबंधित बीमारी से भी जूझ रही थी। उनकी निधन का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। हालांकि अभी तक कोई भी उनकी निधन की असली वजह नहीं जानता है।
