भाई को वर्दी में देख छलक पड़े आंसू गले लगकर फूट-फूटकर रोए दोनों

आंखों में आंसू हैं और होठों पर मुस्कान और ज़हन में बेइंतहा सुकून। आंसू रुकनेका नाम नहीं ले रहे। लेकिन कुछ आंसू ऐसे होते हैं जो आत्मा की खुशी को बयां करते हैं। और इस शख्स की आंखों से बहरे आंसू वही आंसू हैं। किसी की सफलता पर इतना खुश वही हो सकता है जिसने उसके संघर्ष को देखा हो। जिसने देखा हो कि उसने अपने सपने के लिए क्या-क्या त्याग किया है। और जब वही त्याग का परिणाम सफलता के रूप में सिर का ताज बनता हैतो आंसुओं का बादलों की तरह बरसना जायज है।

बिल्कुल वैसे ही जैसे जलती हुई धरती इंतजार करती है। पहली बारिश की बूंदों का और उस बूंद को पाने के बाद एक [संगीत] सौदी खुशबू छोड़ जाती है। यह खुशी भी उसी खुशबू की तरह है। एक भाई की सफलता पर दूसरे भाई का इस [संगीत] तरह से खुशी जाहिर करना बिल्कुल उस धरती की बेचैनी की तरह है जो सालों से बारिश की उस बूंद का इंतजार [संगीत] कर रही थी। नमस्कार, मैं हूं प्रियांशी और आप देख रहे हैं नव भारत लाइव। इन दो भाइयों के प्यार और खुशी को शब्दों में बयां करना सच में मुश्किल है। यह वो एहसास है [संगीत] जिसे लिखा कम और महसूस ज्यादा किया जाता है। इस खूबसूरत पल को कलम में और शब्दों में उतारना आसान [संगीत] नहीं है। लेकिन दिल इसे बिना किसी कोशिश के समझ लेता है। चेहरे पर झलकती है मुस्कान और मन के भीतर का संतोष सब कुछ साफ-साफ दिखाई देता है। [संगीत] जैसे सालों का संघर्ष आज सुकून बनकर आंखों में ठहर गया हो। एक भाई [संगीत] वनरक्षक अधिकारी है और दूसरा भाई आज मुंबई पुलिस का हिस्सा बन गया है। और जब यह नया-नया पुलिस वाला [संगीत] भाई अपने अधिकारी भाई को सैल्यूट करता है तो वह सिर्फ एक सलाम नहीं होता। वो सम्मान होता है, गर्व होता है और उन बीते सालों की हर छोटी बड़ी कुर्बानी का [संगीत] नतीजा होता है। उसी पल दूसरे भाई की आंखों से आंसू बहने लगते हैं। यह आंसू कमजोरी के नहीं। यह खुशी के सबसे [संगीत] सच्चे सबूत होते हैं। फिर दोनों भाई एक दूसरे को कसकर गले लगा लेते हैं। [संगीत] जैसे सारी दुनिया सारे संघर्ष उसी एक पल में सिमट गए। उनका यह आलिंगन सिर्फ गले मिलना नहीं है। यह एक दूसरेके लिए जिए गए हर दर्द, हर उम्मीद और हर सपने का जश्न है। पुलिस में भर्ती हुआ भाई अपने अधिकारी भाई को गोद में उठाकर घूमने लगता है और उस पल में वो वक्त जैसे ठहर जाता है। यह खुशी, यह आंसू, यह हंसी, सब कुछ एक साथ मिलकर जैसे भावनाओं का समंदर बना जाते हैं। इस प्रेम की तुलना दुनिया के किसी भीरिश्ते से करना शायद गलत होगा। क्योंकि यह रिश्ता सिर्फ खून का नहीं है। यह भरोसे, त्याग [संगीत] और एक दूसरे के लिए जीने की कहानी है। सच कहें तो इस पल को [संगीत] किसी एक शब्द में बयां करना बेईमानी होगी क्योंकि यह पल सिर्फ महसूस करने के लिए बना है। अब इस खूबसूरतlसी तस्वीर को ध्यान से देखिए।

बता दें यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यह दावा किया जा रहा है कि एक भाई वनरक्षक [संगीत] अधिकारी है और दूसरा भाई अभी मुंबई पुलिस का हिस्सा बना है और यह वीडियो उसी पलका है। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और बड़ी संख्या में भावुक कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने इस मोमेंट को दर्द के बाद का सुकून बताया है। बता दें कि इस वीडियो को inा पर असलम ऑफिशियल 100 नाम के एक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर कॉमेडियन संदीप शर्मा ने कमेंट किया है कि जीत गए बेटा।

एक यूजर ने लिखा है मुझे नहीं पता मुझे क्या हो गया था। लेकिन आप दोनों भाइयों का वीडियो देख मेरी आंखों [संगीत] में आंसू आ गए। ऐसे ही तमाम कमेंट आ रहे हैं जो बहुत सारे लोग कह रहे हैं नजर ना लगे इस प्रेम को। लोग इस वीडियो को देखकर खूब खुश हो रहे हैं ।

Leave a Comment