पंचतत्व में विलीन हुए वरिंदर सिंह घुमन,पति की अर्थी देख तड़पी बीवी।

पंचतत्व में विलीन हुए पंजाब के बॉडी बिल्डर। दिल के दौरे की वजह से 41 की उम्र में कहा अलविदा। बेटे ने दी पिता को मुखग्नि। वरिंदर सिंह घुमन के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोते बिलखते दिखा परिवार।

त्यहार के मौसम में परिवार में छाया मातम। करवा चौथ से एक दिन पहले विधवा हुई बॉडी बिल्डर की बीवी। जी हां, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जानेमाने एक्टर और बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन अब दुनिया में नहीं रहे। बेवक्त मौत को गले लगाने वाले 41 साल के वीरेंद्र पंचतत्व में विलीन होकर अपने आखिरी सफर पर निकल पड़े हैं।

अपने पीछे रोते बिलखते परिवार, बीवी औरबेटे को यूं अचानक दुनिया को अलविदा कहने वाले एक्टर और बॉडी बिल्डर के घर दुखों का पहाड़ टूट गया है। कहा जा रहा है कि वह बाईसेप्स इंजरी का माइनर सारवार करवाने के लिए अमृतसर के अस्पताल में एडमिट हुए थे। वो अकेले ही ऑपरेशन करवाने के लिए घर से निकले थे क्योंकि यह माइनर ऑपरेशन था। इसलिए उनको आज ही वापस आना था। लेकिन अचानक 41 साल के बॉडी बिल्डर को कार्डियक अरेस्ट आ गया और उनकी निधन हो गई।

साथ ही सामने आ रही खबरों के मुताबिक पंजाब के जालंधर में आज यानी कि 10 अक्टूबर के दिन बॉडी बिल्डर वीरेंद्र सिंह घूमन का अंतिम संस्कार किया गया। 41 की उम्र में पंचतत्व में विलीन हुए वीरेंद्र को उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। तो वहीं आप देख सकते हैं कि मुखाग्नि से पहले परिजन और रिश्तेदार घुमन के पार्थिव शरीर से लिपट कर बुरी तरह से रोते और बिलखते दिखे।

बेवक एक्टर और बॉडी बिल्डर की निधन से परिवार के साथ-साथ चाहने वालों का बुरा हाल है। जानकारी के लिए बताते चलें कि मॉडल टाउन के श्मशान घाट में वरिंदर सिंह घुमन को अंतिम विदाई देने के लिए जन सैलाब उमड़ा। त्यौहार और खासतौर पर करवा चौथ के दिन पति के अंतिम दर्शन पर बॉडी बिल्डर की बीवी काभी बुरा हाल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पति के अचानक निधन से वीरेंद्र सिंह गुमन की बीवी को गहरा सदमा लगा हुआ है। साथ ही बेटा और बेटी भी पिता की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

रोते बिलखते परिवार के साथ-साथ पूरी पंजाबी इंडस्ट्री वर वीरिंदर सिंह घुमन की निधन से सदमे में है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि बॉडी बिल्डर वीरेंद्र सिंह घुमन के आखिरी दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जुटी हुई है। जाहिर है अपने पीछे रोते बिलखते परिवार को छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए चल बसे वरिंदर सिंह घुमन के परिवार के लिए इस दुख से उभर पाना बेहद ही मुश्किल होगा।

करवा चौथ के मौके पर सुहाग का साथ छूटने से बॉडी बिल्डर की विधवा बीवी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। लेकिन मुश्किल वक्त में पंजाबी इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ-साथ पंजाब और देश भर के लोग दिवंगत बॉडी बिल्डर के परिवार के साथ खड़े हैं।

Leave a Comment