37 साल के हुए विराट कोहली , जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफ़ा।

37 साल के हुए किंग कोहली। बीवी बच्चों संग धूमधाम से मनाएंगे जश्न। बर्थडे के खास मौके पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज़। गोवा में भी अब चलेगा विराट का जादू। लोगों को बनाएंगे अपने रेस्टोरेंट के फेमस डिशेस का दीवाना। किंग कोहली के रेस्टोर का टर्नओवर सुन रह जाएंगे दंग। अकाय वामिका संग देश छोड़ विदेश लंदन में हैप्पीली जी रहे हैं विराट अनुष्का।

भाई के नाम कर गए करोड़ों की प्रॉपर्टी। विदेश में रहकर देश में छाप रहे मोटा पैसा। जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम के किंग विराट कोहली को कौन नहीं जानता। आज 5 नवंबर को सभी के चहेते विराट 37 साल के हो गए हैं और उनके जन्मदिन का जश्न सिर्फ उनके परिवार वाले और करीबी ही नहीं बल्कि पूरा देश मना रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दिनों किंग कोहली क्रिकेट के मैदान में अपनी शानदार बल्लेबाजी की वजह से नहीं बल्कि अपने नए फैसलों को लेकर सुर्खियों में हैं।

जैसा कि सभी जानते हैं लंबे समय तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे विराट अब अपने लेडी लव अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों अकाय वामिका संग लंदन में शिफ्ट हो चुके हैं और वहीं अपनी नई जिंदगी खुशी से बिता रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली ने अपने गुरुग्राम की प्रॉपर्टी की पावर ऑफ अटर्नी अपने भाई विकास कोहली के नाम कर दी। और वहीं खुद उन्होंने अब लंदन को अपना स्थाई ठिकाना बना लिया है। गौरतलब है कि विदेश में रहने के बाद भी विराट की कमाई और नेटवर्क में कोई भी मुनाफा नहीं हुआ है।

1050 करोड़ की संपत्ति के मालिक देश भर में मोटा पैसा छाप रहे हैं और इसका एकमात्र हिस्सा उनका पॉपुलर रेस्टोरेंट वन एथ कम्यून भी है। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी बहस भी चल रही है कि जो खिलाड़ी भारत के लिए हर मैच में जुनून से मैदान में उतरता था वही अब विदेश में रहकर भारत में बिजनेस बढ़ा रहा है। हालांकि दिलचस्प बात तो यह है कि विराट भले ही अब विदेश में रह रहे हो लेकिन उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा अब भी भारत से ही हो रहा है। उनके कई बिजनेस ब्रांड और रेस्टोरेंट इंडिया में ही चल रहे हैं।

जहां से वह खूब पैसा कमाते हैं। चलिए बिना देरी के आपको विस्तार से इस मामले के बारे में बताते हैं। दरअसल हाल ही में विराट का गोवा में वन8 कम्यून रेस्टोर का नया ब्रांच खुला। आपको बता दें कि यह उनका 16वां आउटलेट है और आज ही 5 नवंबर यानी विराट कोहली के जन्मदिन के खास मौके पर सियोलम में नदी के किनारे रेस्टोरेंट का शुभारंभ हुआ। विराट के रेस्टोरेंट्स के ब्रांच देश के अलग-अलग शहरों में मौजूद है और उनकी ब्रांड वैल्यू करोड़ों में है। क्रिकेट से लेकर एडवर्टाइजमेंट तक हर क्षेत्र में विराट की मौजूदगी बनी हुई है। ऐसे में कई फैंस का कहना है कि विराट ने शायद अब क्रिकेट के साथ-साथ अपने बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है।

अब विराट के नए रेस्टोर की बात करें तो यह आउटलेट आयुष मलिक द्वारा डिजाइन किया गया। जिसमें ठंडी हवाओं का आनंद, धूप से फैली हुई बनावट और फूलों से सजी छतरियां हैं जो नदी के किनारे बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। अंदर का नजारा किसी खूबसूरत इटालियन बीच हाउस जैसा लगता है। चारों तरफ जहां कांच के दरवाजे और लकड़ी के बार काउंटर्स इसे क्लासी लुक देते हैं। इसे फैमिली, कपल्स और ग्रुप्स सबके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाया गया है।

Leave a Comment