45 की उम्र में दुनिया छोड़ गए थे विनोद मेहरा। तब दूसरी बार प्रेग्नेंट थी चौथी बीवी किरण। डेढ़ साल की बेटी के सिर से उठ गया था पिता का साया। इकलौता बेटा कभी नहीं देख पाया पिता का चेहरा। 35 साल बाद कहां है और किस हाल में है एक्टर का परिवार? क्या करते हैं बीवी बच्चे? विनोद मेहरा बॉलीवुड का वो बदनसीब सितारा जिसने सिनेमाई पर्दे पर तो खूब चमक बिखेरी लेकिन उसकी निजी जिंदगी हमेशा तूफानों में घिरी रही।
चार शादियां, दो तलाक, रिश्तों में उतार-चढ़ाव और पारिवारिक संघर्षों ने विनोद मेहरा की निजी जिंदगी को हमेशा खबरों में बनाए रखा। 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे विनोद मेहरा का निधन महज 45 साल की उम्र में हो गया था। बेहद कम उम्र में वह दिल की बीमारी के शिकार हो गए थे और दिल का दौरा उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। विनोद के निधन के बाद उनका परिवार पूरी तरह से बिखर गया था। 30 अक्टूबर 1990 को जब विनोद का निधन हुआ तब उनकी चौथी बीवी किरण दूसरी बार प्रेग्नेंट थी। बेटी सोनिया के जन्म के बाद विनोद दूसरी बार पिता बनने वाले थे। लेकिन अफसोस किस्मत इतनी बेरहम निकली कि विनोद अपने इकलौते बेटे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया छोड़ गए। विनोद मेहरा को गुजरे 35 साल से ज्यादा का अरसा बीत चुका है।
लेकिन विनोद की यादें उनके फैंस के ज़हन से नहीं मिटी हैं। ऐसे में अक्सर फैंस यह जानने के लिए बेताब रहते हैं कि अब कहां है और किस हाल में हैं उनके बीवी बच्चे। विनोद की मौत के बाद अकेली रह गई किरण ने अपने मासूम बच्चों की किन हालातों में परवरिश की और अब क्या करते हैं उनके दोनों बच्चे? बता दें कि विनोद के निधन के बाद उनकी पत्नी किरण अपने पेरेंट्स के पास केन्या शिफ्ट हो गई थी। जिस वक्त विनोद का देहांत हुआ था, तब उनकी बेटी सोनिया सिर्फ पौने दो साल की ही थी। जबकि उनके दूसरे बच्चे का जन्म होने वाला था। विनोद की मौत के बाद किरण ने अपने बेटे को जन्म दिया। किरण और उनके बच्चों का कई साल तक बॉलीवुड से नाता टूटा रहा। हालांकि विनोद के दोनों बच्चे रोहन और सोनिया खुद को बॉलीवुड से दूर नहीं रख पाए। रोहन और सोनिया दोनों ने ही बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
वह बात अलग है कि गुमनामी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। विनोद मेहरा की बेटी सोनिया काफी खूबसूरत हैं और ग्लैमरिस भी। केन्या में पल ही बड़ी सोनिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई केन्या में ही की थी। बचपन से ही सोनिया का एक्टिंग और डांस की तरफ लगाव था। स्कूल में ही सोनिया ने एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। सोनिया ट्रेन डांसर भी हैं। लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट से डिग्री हासिल कर चुकी सोनिया गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 18 साल की उम्र में सोनिया मुंबई शिफ्ट हो गई थी और यहां आकर उन्होंने अनुपम खेर के इंस्टट्यूट से एक्टिंग का शॉर्ट टर्म कोर्स भी किया। साल 2007 में सोनिया ने फिल्म विक्टोरिया 203 से डेब्यू किया था। फिल्म फ्लॉप रही साथ ही सोनिया का करियर भी। अपने फिल्मी करियर में सोनिया मेहरा ने चंद फिल्मों में काम किया। शैडो, एक मैं और एक तू और रागिनी एमएमएस। फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद सोनिया ने बतौर एमटीवी भी कुछ शोज़ होस्ट किए लेकिन सोनिया को सफलता नहीं मिल पाई। जिसके बाद सोनिया ने शोबीस की दुनिया को अलविदा कह दिया और दुबई में शिफ्ट हो गई। सोनिया अब दुबई में योगा इंस्ट्रक्टर हैं। सोनिया के पास दुबई की नागरिकता है। हाल ही में सोनिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मंगेतर कुणाल सिंह के साथ दुबई में शादी की है। जानकारी के लिए बता दें कि कुणाल सिंह दुबई बेस्ड बिजनेस एडवाइजर हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं।
अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोनिया अक्सर Instagram पर शेयर करती रहती हैं। वहीं विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा भी बॉलीवुड में जमने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। साल 2018 में रोहन ने सैफ अली खान की फिल्म बाजार से डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था। रोहन फॉर्मर शॉट्स और काला जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। चार्मिंग लुक्स और हैंडसम पर्सनालिटी वाले रोहन मेहरा का नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है।
साल 2024 में खबरें थी कि रोहन सलमान खान की हीरोइन पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया था। हालांकि डेटिंग की खबरों पर दोनों ने चुप्पी साधे रखी थी। रोहन मेहरा का नाम तारा सुतारिया के साथ भी जुड़ा था। लेकिन इनका प्यार भी ज्यादा वक्त तक नहीं टिका था।
