45 के एक्टर का दिल के दौरे से हुआ निधन ,पीछे छोड़ गया था प्रेग्नेंट बीवी-बेटी।

महज 45 साल की उम्र में चल बसे थे एक्टर विनोद मेहरा। शादी के सिर्फ 2 साल बाद ही विधवा हो गई थी तीसरी बीवी। डेढ़ साल की बेटी और प्रेग्नेंट बीवी को रोता बिलखता छोड़ गए थे विनोद। 35 साल बाद अब कहां है विनोद मेहरा का परिवार?

70 और 80 के दशक में विनोद मेहरा की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में होती थी। जिन्होंने अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। विनोद की पहचान फिल्मी दुनिया में चॉकलेटी बॉय के तौर पर रही। लेकिन अफसोस सिर्फ 45 साल की उम्र में विनोद को यह दुनिया छोड़कर जाना पड़ा था।

कम उम्र में ही विनोद दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और अक्टूबर 1990 में विनोद को दिल का दौरा पड़ा जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। विनोद बेवख़ मौत के मुंह में समा गए और उनका परिवार गुमनामी के अंधेरे में खो गया। 30 अक्टूबर को विनोद मेहरा को गुजरे 35 साल पूरे हो जाएंगे। विनोद की यादें जब भी लोगों के जेहन में ताजा होती हैं, तब अक्सर लोगों को उनके टूटे बिखरे परिवार की याद आती है। लोग जानना चाहते हैं कि अब कहां हैं और किस हाल में हैं उनकी बीवी और बच्चे। तो हमारी इस रिपोर्ट में हम आपको विनोद मेहरा के परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि मोना, रोका और बिया गोस्वामी से शादी टूटने के बाद विनोद मेहरा ने तीसरी शादी किरण से की थी। हालांकि कहा जाता है कि किरण से पहले विनोद मेहरा रेखा के साथ रिश्ते में थे और दोनों ने सीक्रेट वेडिंग भी कर ली थी। लेकिन दोनों ने इस शादी को कभी भी पब्लिकली नहीं स्वीकारा। विनोद के निधन के बाद उनकी तीसरी पत्नी किरण वापस अपने पेरेंट्स के पास केन्या शिफ्ट हो गई थी। जिस वक्त विनोद का देहांत हुआ था, तब उनकी बेटी सोनिया 2 साल की भी नहीं हुई थी।

जबकि उनके दूसरे बच्चे का जन्म होने वाला था। किरण और उनके बच्चों का कई साल तक बॉलीवुड से नाता टूटा रहा। हालांकि विनोद के दोनों बच्चे रोहन और सोनिया खुद को बॉलीवुड से ज्यादा समय तक दूर नहीं रख पाए। रोहन और सोनिया दोनों ने ही बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वो बात अलग है कि फिल्मों में इन्हें पिता की तरह सफलता नहीं मिल पाई। विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा काफी खूबसूरत हैं और ग्लैमरस भी। केन्या में पली बड़ी सोनिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई केन्या से ही की थी। बचपन से ही सोनिया का एक्टिंग और डांस की तरफ लगाव था।।

स्कूल के दिनों में ही सोनिया ने एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। वो ट्रेंड डांसर भी हैं। लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट से डिग्री हासिल कर चुकी सोनिया गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 18 साल की उम्र में सोनिया मुंबई शिफ्ट हो गई थी और यहां आकर उन्होंने अनुपम खैर के इंस्टट्यूट से एक्टिंग का शॉर्ट टर्म कोर्स भी किया।

साल 2007 में सोनिया ने फिल्म विक्टोरिया 203 से डेब्यू किया था। फिल्म फ्लॉप रही साथ ही सोनिया का करियर भी। अपने फिल्मी करियर में सोनिया मेहरा ने सिर्फ तीन फिल्मों में काम किया। शैडो, एक मैं और एक तू और रागिनी एमएमएस। फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद सोनिया ने बतौर एमटीवी भी कुछ शोज़ होस्ट किए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद सोनिया ने शोबिस की दुनिया को अलविदा कह दिया और दुबई में शिफ्ट हो गई। सोनिया अब दुबई में योगा इंस्ट्रक्टर हैं। सोनिया के पास दुबई की नागरिकता है। हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मंगेतर कुणाल सिंह के साथ दुबई में शादी की है।

जानकारी के लिए बता दें कि कुणाल सिंह दुबई बेस्ड बिजनेस एडवाइजर हैं। सोनिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी ग्लैमरस तस्वीरें वह अक्सर Instagram पर शेयर करती रहती हैं। वहीं विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा भी बॉलीवुड में जमने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। साल 2018 में रोहन ने सैफ अली खान की फिल्म बाजार से डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था। रोहन फॉर्म और शॉट्स और काला जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।।

चार्मिंग लुक्स और हैंडसम पर्सनालिटी वाले रोहन मेहरा किियारा आडवाणी के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। किियारा और रोहन का रिलेशन ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चल पाया था।

Leave a Comment