30 घंटे लेबर प्लेन में रही एक्टर की बीवी। पत्नी के हालात देख तड़प उठा एक्टर। डिलीवरी का दर्दनाक मंजर देख ताप उठी हीरो की रूह। बीवी की प्रेगनेंसी जर्नी पर खुलकर की एक्टर ने बात। तो सभी औरतों को किया सलाम। कहीं दिल को छू लेने वाली बात। तो यहां हम बात कर रहे हैं बड़े पर्दे के 12th फेल एक्टर उर्फ़ विक्रांत मेसी के बारे में।
अपनी काबिलियत के दम पर बड़े पर्दे पर खास जगह बनाने वाले एक्टर अब अपने लेटेस्ट खुलासे को लेकर खबरों में बने हुए हैं। और इस बार एक्टर का खुलासा उनकी पत्नी शीतल की डिलीवरी और लिवर पेन से जुड़ा हुआ है। जिसे सुनने के बाद ना सिर्फ लोगों के होश उड़ रहे हैं बल्कि फैंस शीतल की तकलीफ को सुनकर कांप भी उठे हैं।
दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बीवी की प्रेगनेंसी जर्नी पर बात करते हुए विक्रांत मेसी ने कई खुलासे किए और बताया कि शीतल ने 30 घंटे का दर्दनाक लेबर पेन झेला था। जिसे देखकर खुद विक्रांत की आंखों में आंसू और दिल में तड़प थी। इतना ही नहीं अपनी बातचीत में विक्रांत मैसी ने बताया कि एक पिता की तुलना में मां का योगदान कहीं बड़ा होता है।
आगे अपनी मैरिज लाइफ के बारे में बात करते हुए विक्रांत ने कई खुलासे किए और यह भी बताया कि शादी एक ऐसी चीज है जिसमें हमेशा मेहनत लगती है। आपको हर तरह से ऊर्जा डालनी पड़ती है। साथ ही विक्रांत ने आगे इस बात का जिक्र भी किया कि जब वह छोटे थे तो रिश्तों में बनने से हिचकते थे।
लेकिन अंदर से हमेशा एक परिवार की इच्छा भी थी। आगे विक्रांत मेसी ने कहा कि जब मुझे सही इंसान मिली तो मुझे कमिटमेंट का डर नहीं था। तो वहीं लेडी लव की प्रेगनेंसी पर बात करते हुए एक्टर ने बताया कि 30 घंटे का लेबर पेन सहने के बाद उनकी पत्नी के लिए उनका सम्मान और भी ज्यादा बढ़ गया। जी हां, अपनी बात को आगे जारी रखते हुए विक्रांत मैसी ने कहा कि पूरे 9 महीने तक शीतल को देखना। मैं उसे 10 साल से जानता हूं।
उस छोटी लड़की को देखना। फिर रोज-रोज़ उसका बेबी बंप बढ़ते देखना। उसने 30 घंटे की पेन झेला। महिलाएं बहुत कुछ सहती है।
पुरुष तो उसके आसपास भी नहीं पहुंच सकते। तो सुना विक्रांत का यही खुलासा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग एक्टर के खुलासे को जानने के बाद शीतल की हिम्मत की दाद देते हुए भी नजर आ रहे हैं।
साथ ही 30 घंटे तक लेबर पेन के दर्द से तड़पी शीतल को लोग ढेर सारा प्यार और हिम्मत देते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस बात का जिक्र भी किया कि उनके बेटे का नाम वरदान भी उनकी बीवी यानी कि शीतल ने ही रखा था।
बहरहाल बताते चले कि विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर से 18 फरवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक तरीके से शादी की थी। जबकि उन्होंने 14 फरवरी 2022 को कोर्ट मैरिज की थी और दोनों की पहली मुलाकात ब्रोकन बाय ब्यूटीफुल वेब सीरीज के सेट पर हुई थी। साथ ही खबरों के मुताबिक 2019 में कपिल ने सगाई भी की थी।
