अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन, एयर इंडिया से जा रहे थे लंदन।

अहमदाबाद में गुरुवार को बहुत बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान एक पांच मंजिला इमारत पर गिरा। बताया जा रहा है कि यह इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल है। इसमें 50 से 60 इंटर्न रहते हैं। इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का देहांत हो गया। आपको बता दें कि गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूणी इसी विमान से लंदन जा रहे थे।

उनकी सीट टू डी बताई जा रही है। दोपहर करीब 1:39 पर इस विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान में पायलट को गड़बड़ी का एहसास हुआ। एटीएस को इमरजेंसी की सूचना दी गई। लेकिन इससे पहले कि कोई कदम उठाया जाता विमान तेजी से नीचे गिर पड़ा। इस विमान में कुल 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक कुल 100 से ज्यादा देह के मिलने की खबर है। ज्यादातर देह इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किलें आ रही हैं। उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही संभव हो पाएगी। Air इंडिया की फ्लाइट नंबर AI171 दोपहर करीब 1:38 पर उड़ान भरती है और दोपहर करीब 1:40 पर यह हादसे हो जाती है।

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपांडे के निधन के बाद एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो इसी फ्लाइट में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी लंदन में है और माना जा रहा है कि पूर्व सीएम उन्हें वापस लाने के लिए रवाना हुए थे। विमान मेघनी नगर के मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हुआ। गनीमत रही कि विमान हॉस्टल के ऊपर नहीं फंटा। इसका एक हिस्सा हॉस्टल परिसर में फंसा जबकि दूसरा हिस्सा पास में ही गिरा जिसमें विस्फोट हो गया। धमाके के बाद इमारत में भी लग गई। बोइंग 787 ड्रीम लाइनर विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम तेजी से नीचे आते देखा गया और यह वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक मेघानी नगर इलाके में दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

एयर इंडिया के अनुसार अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही उड़ान में 169 भारतीय 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। विमान एक हॉस्टल विंग से टकराया। विमान का एक हिस्सा हॉस्टल की कैंटीन में जा घुसा। अंदर की तस्वीरों में दिख रहे खाने के प्लेट से यह लगता है कि वहां कुछ लोग उस वक्त खाना भी खा रहे थे। विमान का एक हिस्सा अभी तक इमारत पर लटका हुआ दिख रहा है। जबकि विमान के गिरते ही बहुत तेजी से धमाका हुआ। धमाके की वजह से बहुत बड़ा का गोला और आसमान तक उड़ता हुआ काले धुएं का गुबार दिखा।

विमान में क्रू मेंबर समेत कुल 243 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक 100 से ज्यादा शवों को निकाला जा चुका है। दर्जनों झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ, एयरफोर्स की टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगा दिया गया है। अब तक के मुताबिक यह इतिहास में सबसे भयावह हादसों में अब दर्ज हो चुका है। जिसे लेकर दुनिया भर से श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Leave a Comment