विजय रश्मिका की शादी में लगेगा सितारों का मेला। साउथ के बड़े-बड़े स्टार्स ने कर ली आने की तैयारी। शादी का कार्ड लिए कपल खुद पहुंचा मेहमानों के घर। इस रॉयल वेडिंग की गेस्ट लिस्ट हो रही इंटरनेट पर वायरल। वीवीआईपी के नाम देख फैंस के उड़ गए होश।
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इस शादी से जुड़ी हर अपडेट जानना चाह रही हैं। बताया जा रहा है दोनों फरवरी के अंत तक शादी कर लेंगे। इसी बीच मेहमानों की लिस्ट को लेकर भी बड़ा खुलासा हो गया है। कुछ वीवीआईपी के नाम देखकर तो फैंस के भी होश उड़ गए हैं।
बिना देरी किए सब कुछ विस्तार से बताते हैं। जैसे-जैसे दिन करीब आ रहा है विजय और रश्मिका की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है दोनों इस साल फरवरी के आखिर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है 26 फरवरी को उदयपुर के एक महल में प्राइवेट सेरेमनी रखी गई है। जहां करीबी परिवार और दोस्त शामिल होंगे।
वहीं दोनों की धूमधाम से शादी होगी। अब एक लेटेस्ट खबर के अनुसार उदयपुर में शादी के बाद यह कपल मार्च में हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन देने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 मार्च को शहर के एक बड़े कन्वेंशन सेंटर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सितारे और बॉलीवुड के चुनिंदा लेकिन खास कलाकार शामिल हो सकते हैं। कहा जा रहा है विजय ने खुद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को शादी का इनविटेशन दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेहमानों की लिस्ट में बड़े एक्टर्स, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा समेत विजय रश्मिका के कुछ इंडस्ट्री वाले दोस्त भी रिसेप्शन का हिस्सा बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने अक्टूबर 2025 में गुपचुप सगाई कर ली थी। हालांकि इन खबरों पर अब तक विजय और अश्मिका ने ऑफिशियली कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। जहां रिसेप्शन ग्रैंड होने की उम्मीद है वहीं शादी का फंक्शन छोटा और प्राइवेट रखा जाएगा। कहा जा रहा है उदयपुर का महल सादगी और शाही अंदाज के साथ सजाया जा रहा है। लेकिन थीम और सजावट को लेकर पूरी सीक्रेसी बरती जा रही है।
किसी को कानों कान खबर नहीं होने दी जा रही कि थीम क्या है? क्या स्पेशल प्लान किया जा रहा है? कपल अपनी शादी को एक प्राइवेट अफेयर रखना चाहता है। इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि एक बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफिक्स ने शादी के एक्सक्लूसिव राइड्स के लिए कपल को ₹60 करोड़ का ऑफर दिया था ताकि इसे खास कार्यक्रम के तौर पर दिखाया जा सके और उनके फैंस शादी की हर डिटेल देख पाएं।
लेकिन विजय और अश्मिका ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो विजय हाल ही में फिल्म किंगडम में नजर आई थी। वहीं रश्मिका मंदाना को आखिरी बार फिल्म थामा में देखा गया था।
