हकीकत में बदलने जा रहा है रश्मिका का सपना। शाही अंदाज में आएगी बारात। विजय रश्मिका ने चुना ड्रीम वेडिंग वेन्यू। झीलों के किनारे सजेगा शादी का मंडप। शाही पैलेस में सात फेरे लेंगी श्रीवल्ली। सपने से कम नहीं रॉयल कपल का वेन्यू। एक रात का किराया कर देगा जेब ढीली। रश्मिका मंदाना का वो खूबसूरत सपना जिसे वह कभी आंखों में बसाकर मुस्कुरा दिया करती थी।
अब हकीकत का रूप लेने जा रहा है। जिस प्यार की शुरुआत चोरी छुपे हुई थी, वही प्यार अब सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक लोगों के दिलों पर राज करने वाली रश्मिका अब जल्द ही शादी करने वाली हैं। हालांकि इस बात का दावा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर सामने आ रही खबरें कर रही हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि पिछले लंबे वक्त से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उस खबर ने पूरे इंटरनेट को हिला कर रख दिया है।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन के लिए जो वेडिंग वेन्यू चुना है वो अपने आप में एक सपने जैसा है। उदयपुर में झीलों के किनारे बसा यह शाही पैलेस अपने आप में ही रॉयल्टी से भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस ग्रैंड वेडिंग में विजय की बारात भी शाही अंदाज में आएगी। ढोल नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक रीति रिवाजों की खुशबू और रॉयल डेकोर के बीच जब बारात इस शाही महफिल पहुंचेगी तो वाकई नजारा देखने लायक होने वाला है। लेक पिछोला होटल ललित लक्ष्मी विलास पैलेस, शिवनिवास पैलेस, ताज लेक पैलेस, लीला पैलेस खबरों के मुताबिक इन्हीं में से एक रश्मिका और विजय की शादी हो सकती है।
कहा जा रहा है कि इस पैलेस का सिर्फ एक रात का किराया ही आम इंसान की जेब ढीली कर सकता है। लेकिन विजय रश्मिका के लिए यह खर्च नहीं बल्कि अपने सपनों को जीने का जरिया है। उदयपुर में होने वाली यह शादी सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं बल्कि प्यार, शाही ठाट और सपनों की एक शानदार कहानी है। जिसे देखने के लिए फैंस के निगाहें अब उसी शुभ दिन पर टिकी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक रश्मिका और विजय 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने शादी के लिए राजस्थान का खूबसूरत शहर उदयपुर तय किया है। खास बात यह है कि कपल ने इस शादी को भी बेहद निजी और सादगी भरे अंदाज में करने का फैसला लिया है। शादी के लिए उन्होंने एक शाही हेरिटेज पैलेस चुना है। जहां सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
रश्मिका और विजय अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। सगाई की तरह शादी भी केवल अपनों और परिवार के बीच ही होगी। विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी।
उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद डियर कॉमरेड में भी उनकी जोड़ी को बेतहाशा प्यार मिला। तभी से चर्चा होने लगी कि यह दोनों ऑफ स्क्रीन भी एक दूसरे के बेहद करीब है। फिलहाल दोनों की तरफ से अपने अफेयर सगाई शादी से जुड़ी किसी भी खबर पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
