रश्मिका – विजय रिसेप्शन में नंगे पैर क्यों पहुंचे रामचरण?

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडाक ने हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया। इस ग्रैंड इवेंट में फिल्मी दुनिया के कई दिग्गज सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे। लेकिन इन सबके बीच ग्लोबल स्टार रामचरण के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल रामचरण को सिर से पैर तक काले कपड़ों में देखा गया और वह बिना जूतों या चप्पलों के यानी नंगे पैर ही वेन्यू पर नजर आए।

रामचरण इन दिनों अपनी धार्मिक मान्यताओं के चलते अयप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं। इस कठिन व्रत के दौरान भक्तों को काले कपड़े पहनने होते हैं और 41 दिनों तक नंगे पैर रहना पड़ता है। उनकी इसी श्रद्धा और सादगी ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब एक्टर को इस तरह नंगे पैर देखा गया। वह कई बड़े मौकों पर इस तरह दिखाई दिए हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर अयप्पा दीक्षा होती क्या है? जानकारों के मुताबिक अयप्पा दीक्षा एक अत्यंत कठिन और पवित्र धार्मिक अनुष्ठान है जिसे भगवान अयप्पा के भक्त उनके दर्शन यानी कि सबरीमाला मंदिर की यात्रा से पहले करते हैं। यह व्रत आमतौर पर 41 दिनों तक होता है।

इस दौरान भक्त को पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है। दीक्षा के दौरान भक्त केवल काले या नीले रंग के वस्त्र ही पहनते हैं। इस अवधि में भक्त जूते या चप्पल का त्याग कर देते हैं और हर जगह नंगे पैर ही जाते हैं।

जैसा कि रामचरण को रिसेप्शन के दौरान देखा गया। इसके अलावा ना तो नॉनवेज खाना होता है, ना ही दाढ़ी कटवानी होती है और ना ही बाल कटवा सकते हैं।

Leave a Comment